-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राजमाता सिंधिया की 102वीं जयंती सिंधिया परिवार ने 12 दिन में दो बार मनाई
राजमाता विजयाराजे सिंधिंया के 102वें जन्मोत्सव मनाने के लिए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया और उनकी बहन मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ग्वालियर में पहुंची। हालांकि 12 दिन पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से दादी का जन्मदिवस 12 अक्टूबर को मनाया था और पुष्पांजलि दी थी।
राजमाता विजयाराजे सिंधिया का 12 अक्टूबर 1919 को जन्म हुआ था और उस दिन हिंदू कैलेंडर के हिसाब से करवा चौथ व संकेष्टी गणेश चतुर्थी थी। हिंदू कैलेंडर के मुताबिक आज रविवार को करवा चौथ है।-इसी कारण राजमाता विजयाराजे सिंधिया का आज भी जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर को मानते हुए राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया और उनकी बहन यशोधराराजे ने अपनी मामी माया सिंह के साथ यहां पहुंचीं। राजमाता के परिवारजनों ने कुछ रिश्तेदारों व अन्य पारिवारिक मित्रों के साथ राजमाता को याद दिया। उऩकी प्रतिमा पर हार-फूल भेंटकर पुष्पांजलि दी।
पारिवारिक कार्यक्रम बताया
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे सिंधिया ने कहा कि .राजमाता का जन्मोत्सव मनाने के लिए वे ग्वालियर आई हैं। यह पारिवारिक कार्यक्रम है। कार्यक्रम में राजमाता के निकट रहे शिवराज सरकार के मंत्री जयभान सिंह पवैया भी पहुंचे। उन्होंने राजमाता को निःस्वार्थ भाव से राजनीति करने पर नमन किया। संविद सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान होने के बाद भी मुख्यमंत्री पद को त्याग दिया और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के अवसर को हाथ जोड़कर इनकार कर दिया।




Leave a Reply