-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
राजनीतिक जुबानी बयानबाजी, भाजपा ने कहा कमलनाथ को वचन पत्र नहीं खेद पत्र तैयार करे
कांग्रेस के प्रभारियों की प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा ली जा रही बैठकों में शिवराज सरकार के खिलाफ वचन पत्र तैयार करने की बात कही जा रही है, इसको लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कमलनाथ को वचन पत्र नहीं खेद पत्र तैयार करना चाहिए। पुराने वचन पत्र में से ही कांग्रेस ने कुछ नहीं किया है। उसमें ही तारीख बदलकर जारी कर देना चािहए।
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में यह आरोप लगाए और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर भी जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि यात्रा का पहले से ही कोई धैय नहीं था। राहुल गांधी आ रहे हैं तो वही दस दिन में किसान का दो लाख का कर्ज माफी का वादा करके गए थे और कहा था नहीं तो मुख्यमंत्री बदलने का वादा किया था। इसलिए पहले तो राहुल गांधी को पहले एक्शन लेना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष से झूठ बुलवा लिया था। राहुल गांधी को पहले किसान और नौजवानों से माफी मांगना चाहिए। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के यात्रा के दौरान नृत्य करते वायरल हो रहे वीडियो पर मिश्रा ने तंज कसा कि वे बुजुर्गवार नेता हैं। किसी के साथ भी डांस कर सकते हैं। राहुल गांधी ने फिटनेस का दौर चला दिया है और वे यात्रा के प्रभारी हैं तो उन्हें फिटनेस तो दिखाना ही पड़ेगी।




Leave a Reply