-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
राईट टू हेल्थ में हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ देने के प्रावधान: सिलावट
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि राईट टू हेल्थ के माध्यम से प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर से बेहतर सुविधाएँ दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि राईट टू हेल्थ में ऐसे 42 रोगों पर खास फोकस किया जायेगा जिनसे औसतन कुल अस्वस्थ होने वालों का 95 प्रतिशत होता है। मंत्री सिलावट आज कांफ्रेंस ऑन राईटस् बेस्ड एप्रोच टू हेल्थ को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री सिलावट ने कांफ्रेंस में विशेषज्ञों, चिकित्सकों और स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि स्वस्थ प्रदेश बनाना हम सबकी जवाबदारी है। उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति और आत्म-विश्वास से हम ऐसा कर पायेंगे। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि राईट टू हेल्थ योजना में हर आदमी को स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि खान-पान आदि का भी स्वास्थ्य से गहरा नाता है। पिछले तीन वर्षों में कैंसर, किडनी और हृदय रोग संबंधी बीमारियों की वृद्धि में मिलावटी खाद्य पदार्थ भी शामिल है।
मंत्री सिलावट ने कांफ्रेंस में स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों, चिकित्सा विशेषज्ञों, विधि विशेषज्ञों और चिकित्सकों से टेबिल टू टेबिल परिचय प्राप्त कर चर्चा की। प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती पल्लवी जैन गोविल, आयुक्त श्री नीतेश व्यास और संचालक डॉ. जे.विजय कुमार कांफ्रेंस में उपस्थित थे।




Leave a Reply