-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रसोई गैस के दाम में वृद्धि के खिलाफ “आप” का प्रदर्शन
मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 86 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने भोपाल, इंदौर, ग्वालियर,जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में गैस सिलेंडर के साथ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे व शिवराज – मोदी महिला विरोधी के नारे लगाये गए।
भोपाल में प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं आप की महिला शक्ति संयोजिका सुश्री चित्तरूपा पालित ने कहा कि पहले ही लोग रोजी रोटी की जंग लड़ रहे हैं, ऐसे में यह वृद्धि करके क्या भाजपा सरकार देश की आम जनता को भूखा मारना चाहती है? रसोई गैस के दाम में यह वृद्धि मोदी सरकार द्वारा सीधे तौर पर महिलाओं के चूल्हे पर डाका डालना है, अगर पिछले छः महीनो में देखा जाये तो कुल मिलाकर एलपीजी गैस के दामों पर मोदी सरकार द्वारा 270 रुपये की बढ़ोत्तरी की जा चुकी है, जो की भारतीय इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा है।
महंगाई के मुद्दे पर केंद्र में आई मोदी सरकार अब खुद महंगाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। यह साफ तौर पर जनता के साथ छल है, उनके हितों पर हमला है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि जनता विरोधी शिवराज सरकार व मोदी सरकार गद्दी छोड़े।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा में परसों पेश हुए बजट पर भी आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की शिवराज सरकार को जमकर घेरा था और उसे किसान, युवा व महिला विरोधी बताया।




Leave a Reply