-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन
रसोई गैस की कीमत में 25 रुपये की वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आज नरेला विधानसभा के करोंद स्थित हनुमान मंदिर पर रसोई गैस को सामने रखकर गरुण पुराण का पाठ किया गया। साथ ही आगामी रक्षाबंधन त्यौहार के बीच रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि होने के कारण महिलाओं को मोदी महंगाई गिफ्ट के रूप में जलाऊ लकड़ियां भेंट की गई।
प्रदेश कांग्रेस के सचिव मनोज शुक्ला ने बताया कि रसोई गैस की कीमतें पहले से ही आसमान छू रही हैं। आज सरकार ने प्रति सिलेंडर ₹25 कीमत और बढ़ा दी। महंगाई की मार से जूझ रही जनता के ऊपर मोदी सरकार का यह एक और कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडर अब किसी काम के नहीं बचे हैं, इसलिए उनकी आत्मा की शांति के लिए गरुण पुराण का पाठ किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी त्यौहारों के सीजन में खाद्य पदार्थ से लेकर आवश्यक वस्तुओं के दामों में रोजाना वृद्धि हो रही है। यह जनता के साथ मोदी सरकार की वादाखिलाफी है, क्योंकि मोदी जी महंगाई कम करने के वादे साथ सरकार में आये थे।
उन्होंने कहा कि पहले गरीब आदमी के घरों में तीन वक्त चूल्हा जलता था लेकिन महंगाई के कारण अब एक वक्त के भोजन भी गरीबों को बमुश्किल नसीब हो रहा है।
इस अवसर पर रंजना शर्मा, तृप्ता कौर, ज्ञानवती तिवारी, संध्या कुशवाहा, दीपक दीवान, संजीव तिवारी, आतिफ अली, नेपाल ठाकुर, कपिल व्यास, मयंक अग्रवाल, राहुल सेन, अभिषेक शर्मा, शेख उमर, अनीस सलमानी, कपिल पाल, दीपक असाठीया, आदि मौजूद थे।




Leave a Reply