-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रमानी और बिल्डर तेजेंदर सिंह के कारोबार पर थी आईटी की नजर
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के जाने-माने आईसक्रीम ब्रांच टॉप एंड टाउन और उनके रियल स्टेट के पार्टनर तेजेंदर सिंह पर आयकर विभाग की लंबे समय से नजर थी। तेजेंदर के अरेरा कॉलोनी के बंगले पर आईटी दो दिन तक कार्रवाई करती रही और कई छिपी हुई आय के दस्तावेजों के मिलने की बात सामने आई है।
आयकर विभाग तेजेंदर सिंह के अरेरा कॉलोनी के ई 4-35 के निवास पर दो दिन से कार्रवाई कर रही है। तेजेंदर के इस घर से आयकर को काफी बेनामी संपत्ति के साथ सोने-चांदी के बड़ी संख्या में जेवरात मिले हैं। तेजेंदर, उनके भाई बलविंदर सिंह और रमानी बंधुओं के घर अरेरा कॉलोनी में पास-पास हैं और आलीशान कोठियां हैं। बलविंदर सिंह भेल में ठेकेदारी करता है और अच्छा कारोबारी है। इस समय बलविंदर सिंह का परिवार भोपाल में नहीं है। रमानी बंधुओं में से भी एक भारत में नहीं है और जो आयकर टीम के छापे के दौरान मौजूद थे वे आईटी को सहयोग करने के बजाय उन पर दबाव बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे।




Leave a Reply