-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और आईसीएसआई के मध्य एमओयू
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और इंडियन इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेक्रेट्रीज (आईसीएसआई) के मध्य शैक्षणिक सहयोग के लिये एमओयू किया गया। इस एमओयू का
उद्देश्य विश्वविद्यालय व राष्ट्रीय संस्थानों के मध्य ज्ञान का आदान प्रदान करना तथा
शिक्षाविद व पेशेवरों के कौशल को बढ़ावा देना है।
इस मौके पर डॉ. ब्रह्मप्रकाश, कुलपति आरएनटीयू ने कहा कि विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश का एकमात्र विश्वविद्यालय है जिसने लगातार दूसरे वर्ष एनआईआरएफ की रैंकिंग में अपना स्थान बनाया है। विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अनुबंध से हम नए वैल्यू ऐडेड कोर्स भी प्रारंभ करेंगे।
एमओयू पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलसचिव डॉ. विजय सिंह ने बताया कि समझौता
ज्ञापन के अंतर्गत दोनों संस्थान संयुक्त शैक्षणिक अनुसंधान, कार्यशालाओं, व्यावसायिक विकास व संकाय विकास कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। साथ ही संसाधनों के बंटवारे, सम्मेलनों, कार्यशाला और सेमिनार में व्यापक भागीदारी की सुविधा भी प्रदान करेंगे।
शैक्षणिक क्षेत्र में इस तरह के सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए आईसीएसआई के
अध्यक्ष सीए आशीष गर्ग ने कहा कि यह अनुबंध ना केवल दोनों संस्थानों के संबंधों को बढ़ावा
देने में मदद करेगा बल्कि विश्वविद्यालय के छात्रों के विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।
इस दौरान रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति डॉ. ब्रह्मप्रकाश, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. दीप्ति महेश्वरी, डीन वाणिज्य विभाग, डॉ. बासंती मैथ्यू व सीए आशीष गर्ग, अध्यक्ष आईसीएसआई, सीए नागेंद्र डी राव, उपाध्यक्ष आईसीएसआई, सीएस राहुल सहस्त्रबुद्धे,चेयरमेन डब्ल्यूआईआरसी और सीएस प्रणव पटेल, अध्यक्ष भोपाल चैप्टर उपस्थित थे।




Leave a Reply