-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
रबीन्द्रनाथ टैगोर विवि में एडॉप्शनन एंड एसेसमेंट ऑफ बेस्ट प्रेक्टिस इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट पर वेबिनार
रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने ‘एडॉप्शन एंड एसेसमेंट ऑफ बेस्ट प्रेकिटस इन हायर एजुकेशन
इंस्टीट्यूट’ पर वेबिनार का आयोजन किया गया। यह वेबिनार ग्रैंड एकेडमिक पोर्टल (गैप) व और विश्वविद्यालय सूरत के साथ संयुक्त रुप से आयोजित किया गया। इस वर्कशॉप का उद्देश्य ‘‘गुणवत्ता आश्वासन’’ है जिससे फैकल्टी व विद्यार्थियों को लाभ मिले। इस वेबिनार का उद्देश्य शिक्षाविदों को उच्च शैक्षणिक संस्थानों में बेस्ट प्रेक्टिस के लिये शिक्षित व प्रशिक्षित करना है।
यह बात डॉ. साई माधवी, अध्यक्ष गैप ने वेबिनार में संबोध्ित करते हुए कही। उन्होंने बेस्ट प्रेक्टिस के संबंध में जानकारी दी। साथ ही ऑडिट मेकेनिज्म का महत्व व संस्थानों में आडिट मेकेनिज्म की आवश्यकता पर जोर दिया। डॉ. ब्रम्हप्रकाश पेठिया, कुलपति, आरएनटीयू ने विश्वविद्यालय द्वारा गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए किये जा रहे प्रयासों की चर्चा की। डॉ. राजन वेलुकर, कुलपति औरा विश्वविद्यालय सूरत ने शिक्षण संस्थाओं की समग्र गुणवत्ता में वृद्धि की बात कही तथा उनके अनुसंधान, शिक्षण और सीखने के तरीकों में सुधार करने पर जोर दिया। डॉ.
बी.एस. श्रीकांता, प्राचार्य सिंधी कालेज, बंगलौर ने ‘‘प्लानिंग एंड इम्लीमेंटेशन ऑफ बेस्ट प्रेक्टिस न हायर एजुकेशन’ पर प्रेजेंटेशन दिया। उनका प्रेजेन्टेशन पहले से सातवें क्राइटेरिया की बेस्ट प्रेक्टिसों पर था। प्रो. के.के. शर्मा, पूर्व कुलपति एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर ने बताया कि संस्थानों में छोटी पहल के साथ सर्वोत्तम अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने कई क्षेत्रों की चर्चा की जहां पर हम समाज में असाधारण काम कर सकते हैं। उन्होंने कोविड काल में विद्यार्थियों के व्यवहारिक शिक्षा पर भी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि कुछ संस्थाओं ने ऑनलाईन प्रेक्टिकल कार्य किये जो बेस्ट प्रेक्टिसों में आते हैं।
वेबिनार के प्रारंभ में डॉ. संगीता जौहरी, प्रो. वाईस चांसलर आरएनटीयू ने सभी अतिथियों का परिचय दिया। डॉ. दीप्ती महेष्वरी, डीन वाणिज्य संकाय ने स्वागत व्यक्तव्य दिया। आभार प्रदर्शन श्री पदमेश चतुर्वेदी, एकेडमिक कोआर्डिनेटर, आईक्यूएसी आरएनटीयू ने किया।




Leave a Reply