-
दुनिया
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
ऑपरेशन सिंदूर ने बताया आतंकवादियों का छद्म युद्ध, प्रॉक्सी वॉर नहीं चलेगा, गोली चलाई जाएगी तो गोले चलाकर देंगे जवाब
-
मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर कामलीला, नेताजी की महिला शिक्षक मित्र संग आशिकी का वीडियो वायरल
-
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा आंबेडकर संविधान जलाना चाहते थे, मनुस्मृति को तो गंगाधर सहस्त्रबुद्धे ने जलाया
-
रथ यात्रा करेंगे कर्मचारी नेता
अपनी मांगों के लिए दो दिन का आकस्मिक अवकाश लेकर हड़ताल करने जा रहे नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी है कि सरकार द्वारा मांग न मानने पर पूरे प्रदेश में रथ यात्रा कर कर्मचारियों के साथ भाजपा शासन में सरकार द्वारा मांगो की अनदेखी व आर्थिक नुकसान की जानकारी हर जिले ब्लॉक तहसील में घूम घूम कर दी जायेगी.प्रदेश के 6 बडें कर्मचारी संगठन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, मंत्रालय कर्मचारी संघ, तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ कर रहे हैं। आंदोलन.रथ यात्रा को लेकर कर्मचारी नेता सुधीर नायक,मनोज बाजपेयी, महेन्द्र शर्मा, डॉ सुरेश गर्ग, मोहन अय्यर,निहाल सिंह जाट,विजय रघुवंशी,उमाशंकर तिवारी, राजकुमार पटेल,संजय दुबे,व्ही पी तिवारी,सुभाष सक्सेना,जयदीप चौहान,प्रदीप सेन, मेहमूदखान,आदि ने बैठक कर निर्णय लिया।
मुख्य मांगे
लिपिक संवर्गो की वेतन विसंगति दूर की जायें, रमेश चन्द्र शर्मा समिति की अनुसंशाये लागू की जाये, 4अर्जित अवकाश संग्रहण की सीमा 240 दिवस से बढाकर 300 दिवस की जायें, भृत्य एवं जमादार का पदनाम परिवर्तन किया जायें। मंत्रालयीन अनुभाग अधिकारी एवं निज सचिव का वेतन पुनरीक्षण किया जाए। पेंशनरों को सातवे वेतनमान का लाभ दिया जाए। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थाई किया जाए,संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए। पेंशन हेतु 25 वर्ष की सेवा लागू हो, वृतिकर समाप्त हो,चतुर्थ वर्ग कर्मचारी की सेवा निवृत्ति आयु 64 वर्ष की जाए,लेखापाल की विसंगति 1.1.96 से दूर की जाए,वेतन वसूली बंद हो,रमेश चंद्र शर्मा समिति की अनुशंसाओं को नगर निगम नगर पालिका कृषि उपज मंडियो को लागू की जाये समयमान वेतनमान सभी विभागों बगैर किसी शर्त दिया जाए।
Leave a Reply