-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
रतलाम में 13 किलो सोना, विदेशी मुद्रा डॉलर, दिरहम, रियाल के साथ युवक गिरफ्तार, GST ने भी जांच शुरू की
मुंबई से रतलाम में सोने का अवैध कारोबार। 100 पार्सल में 13 किलो 245 ग्राम सोना मिला। डॉलर, दिरहम, रियाल जैसी विदेशी मुद्राएं भी जप्त की गईं। रतलाम पुलिस ने शैतानराम वर्मा नाम के राजस्थान के सीकर जिले के श्रीमाधोपुर इलाके रहने वाले इस युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी और जीएसटी की टीम ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है।
तलाम रिंगनोद थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल को शनिवार मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की दो लोग मुंबई से रतलाम सोना लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश कुमार खाखा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रिंगनोद प्रशिक्षु आईपीएस मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में टीम का गठन कर पुलिस द्वारा स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक्टिवा पर जा रहे हैं दो संदिग्ध लोगों को रोका। पूछताछ में अपने नाम सुभाष वर्मा पिता शैतानराम वर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम रामपुरा तहसील श्रीमाधोपुर जिला सीकर राजस्थान, एवं प्रवीण सैनी पिता रामनिवास सैनी महेंद्रगढ़ हरियाणा बताया। जिनके पास एक ट्रॉली बैग और एक बैग पैक था, जिनकी वैधानिक तलाशी लेने पर उसमें 100 से ज्यादा पार्सल मिले जिसमे 13 किलो 245 ग्राम सोना मिला। पकड़े गए सोने की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। बैग में 1 जीपीएस ट्रैकर, तथा विदेशी मुद्राएं (डॉलर, दिरहम, रियाल) भी मिली है। दोनों व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस द्वारा जांच हेतु अन्य संबंधित विभागों को सूचना दी गई है।
Posted in: bhopal news, Uncategorized, दुनिया, देश, मध्य प्रदेश, मेरा मध्य प्रदेश, व्यापार
Tags: bhopal, bhopal hindi news, bhopal khabar, bhopal khabar samachar, crime, india, madhya pradesh, madhya pradesh . india




Leave a Reply