-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
रणबीर कपूर को ऐसी बात नहीं करना चाहिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत होंः मिश्रा
महाकाल के बिना दर्शन किए बिना रणबीर कपूर के लौट जाने को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कलाकार को ऐसा शाब्दिक का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिससे लोगों की भावनाएं आहत हों। रणबीर कपूर को प्रशासन ने दर्शन कराने के इंतजाम किए थे लेकिन वे खुद ही लौट गए।
फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन करने के लिए मंगलवार को पहुंचे थे लेकिन उनकी कुछ समय पहले गौमांस को लेकर की गई टिप्पणी से हिंदू संगठन विरोध करने वहां जमा हो गए। भीड़ देखकर रणबीर-आलिया बिना दर्शन के लौट गए लेकिन उनके साथ उज्जैन पहुंचे डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने दर्शन किए।
गृह मंत्री ने कहा प्रशासन के इंतजाम थे
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में आज सफाई दी कि रणबीर कपूर-आलिया भट्ट की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। उनके साथ मुखर्जी भी आए थे और वे महाकाल के दर्शन करके गए लेकिन रणबीर ने प्रशासन के दर्शन कराने के लिए सुरक्षा की गारंटी लेने के बाद भी दर्शन करने से मना कर दिया।




Leave a Reply