युवा मोर्चा ही भविष्य की भाजपा : शिवराज सिंह चौहान

संगठन हमेशा प्रवाहमान रहता है, दायित्व बदलते रहते हैं। अगर आप बेहतर काम करेंगे तो आप कहां होंगे यह संगठन तय करेगा। युवा मोर्चा ही आने वाली भारतीय जनता पार्टी है। आज युवा मोर्चा जैसा होगा, वैसा ही भविष्य की भाजपा होगी। आप देश और पार्टी का काम करें यही राष्ट्र की सच्ची सेवा है।

यह बात मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय में युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के समापन सत्र में कही। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए स्वागत भाषण दिया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी मंचासीन थे।
हम बड़े आंदोलन का हिस्सा
प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने युवा मोर्चा से जुडें उनके पुराने संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि काम कैसे खड़ा हो, वह व्यवहारिक अनुभवों से सीखा जाता है। डटकर काम करना पडता है। उन्होंने उपस्थित युवाओं से कहा कि शॉर्टकट न अपनाएं, कोई भी मॉस लीडर शॉर्टकट से नहीं बनते उसके लिए मेहनत करनी पडती है। जमीन पर काम और जनता के बीच जाना पडता है। उसके बिना लीडर नहीं बन सकते है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता परिश्रम की पराकाष्ठा करें और अच्छी लीडरशिप उभरे। हर वर्ग के युवा जोडने के मिशन में जुटें। श्री चौहान ने कहा कि हम एक विचार के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करने वाले दल के कार्यकर्ता है। राष्ट्र पुर्ननिर्माण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम बड़े आंदोलन का हिस्सा है।
सरकार और हितग्राहियों के बीच सेतु बनें युवा मोर्चा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर और अक्टूबर माह में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ देने के शिविर लगाए जायेंगे। हर पंचायत में पात्र हितग्राही जुटेंगे। युवा मोर्चा शासन के साथ मिलकर हितग्राहियों को लाभ दिलाने में सेतु बनें। उन्होंने कहा कि एक साल में 1 लाख नौकरी दे रहें है। 1 लाख प्लेसमेंट और 1 साल में 32 लाख स्वरोजगार देंगे। युवा मोर्चा इन हितग्राहियों से संवाद और संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। श्री चौहान ने कहा कि सरकार की अलग अलग योजनाओं का लाभ प्रदेश के युवा बडी संख्या में उठा रहे हैं, युवा मोर्चा इन्हें जोडकर पार्टी के 51 प्रतिशत वोट शेयर के लक्ष्य को अकेले पूरा कर सकता है।
मुख्यमंत्री ने दी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष को बधाई
प्रदेश कार्यसमिति में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने युवा मोर्चा के आगामी हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को 2070 तक नेट कार्बन जीरो अर्थव्यवस्था बनाने का जो संकल्प लिया है उसका एक कदम युवा मोर्चा ने हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान के माध्यम से बढाया है। युवा मोर्चा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन, पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और गांधी जयंती पर वृहद आयोजन कर पौधारोपण का लक्ष्य पूरा करेगा। इस अभियान के लिए युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पंवार बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि मेरे दिन की शुरूआत भी पौधारोपण के साथ होती है। एक पौधा लाखों जीवन देता है। इसलिए रोजाना पौधारोपण करता हूं। धीरे धीरे यह आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today