-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
युवा कांग्रेस रोजगार की मांग को लेकर बड़ा अभियान चलाएगी: कुणाल चौधरी
भारतीय युवा कांग्रेस अपने 60 वां स्थापना दिवस की मौके पर 9 अगस्त को पिछले छह सालों से सत्ता में बैठी बीजेपी की सरकार के दौरान करोड़ो युवाओं के बेरोज़गारी का मुद्दा उठाने जा रही है. इस अभियान में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस द्वारा 40 हजार बेरोजगार युवाओं का संदेश ट्विटर पर ट्रेंड में वीडियो के माध्यम से भेजा जायेगा.
देश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक कुणाल चौधरी ने बताया कि पिछले 6 वर्षों में भारत में बढ़ती बेरोजगारी से युवा कांग्रेस काफी उत्तेजित है, पिछले 50 वर्षों में कभी भी भारतीय युवाओं ने ऐसे काले दिन नहीं देखे हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और मोदी सरकार द्वारा अनियोजित लॉकडाउन ने इस समस्या को केवल बदतर कर दिया है, जिसकी वजह से कोरोना महामृ के दौरान ही दौरान ही 12 करोड़ से ज्यादा युवाओं को अपनी नौकरी से हाथ थो बैठे है. केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 10 लाख से अधिक पद रिक्त है और इसके बावजूद भी सरकार युवाओं को रोज़गार नहीं दे रही है.
कुणाल चौधरी ने बताया कि युवा कांग्रेस बेरोज़गारी के मुद्दे को सभी राज्यों की सभी विधानसभाओं और जिलों में ऑनलाइन/डिजिटल विरोध प्रदर्शनों और कार्यक्रमों की एक श्रृंखला करने जा रही है. हमारी माँग है “रोज़गार दो”अज दो अभी दो. 9 अगस्त 2020 को, युवा कांग्रेस एक बड़े सोशल मीडिया अभियान के माध्यम से रोजगार की मांग उठाएगी. चौधरी ने कहा मध्य प्रदेश ,में भी युवा कांग्रेस 9 अगस्त को अपने स्थापना दिवस पर रोजगार दो अभियान चलाकर केन्द्र सरकार से रोजगार की मांग करेगी।




Leave a Reply