-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
युकां को किसान सम्मान मार्च के बदले पश्चाताप मार्च निकालना चाहिए: अभिलाष पाण्डे
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि प्रदेश में युवक कांग्रेस 27 दिसंबर को किसान सम्मान मार्च करने सड़कों पर उतर रही है जिसमें कांग्रेस के कई बडे नेता बुलाए जा रहे है। प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए 2 लाख रूपए के किसानों के कर्जमाफी के नाम पर धोखा देकर सरकार बनाई थी। उपचुनाव में इन्हीं किसानों ने पटकने का काम किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जिस प्रकार किसानों के लिए कानून लेकर आए है और प्रत्येक किसान से चर्चा कर रहे है। देश का किसान आगे बढ़ रहा है उसकी आय दोगुनी हो रही है।
डॉ. अभिलाष पाण्डे ने कहा कि युवक कांग्रेस के नेताओं से आग्रह है कि किसान सम्मान मार्च के स्थान पर पश्चाताप मार्च निकालकर प्रदेश के किसानों से क्षमा मांगना चाहिए। कांग्रेस कितना भी प्रयास कर लें लेकिन किसान जानता है कि मध्यप्रदेश में जननायक मुख्यमंत्री और किसान का बेटा श्री शिवराजसिंह चौहान ने जितने भी किसान हितैषी निर्णय किए है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो निर्णय हुए है वह अदभुत और अतुलनीय है। इस देश का नौजवान और किसान आज भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। युवक कांग्रेस का मार्च सिर्फ एक दिखावा है। यह सिर्फ खानापूर्ति बनकर ही रह जायेगा।




Leave a Reply