-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्र विराधियों के बीच : उमा
28 विधानसभाओं पर हो रहे उपचुनाव सत्य और असत्य के बीच का चुनाव है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी है, जिसने मध्यप्रदेश का विकास किया और दूसरी तरफ मध्यप्रदेश में अंधकार करने वाली और विनाश करने वाली कांग्रेस है। यह उपचुनाव सरकार बनाने का नहीं, एक मजबूत सरकार चलाने का चुनाव है। इसलिए आप सोच-समझकर उस पार्टी को वोट दें जो राष्ट्रवाद से प्रेरित हों। यह चुनाव राष्ट्रवाद और राष्ट्रविरोधियों के बीच का चुनाव है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने बुधवार को भिंड जिले की मेहगांव विधानसभा के गोरमी में जनसभा को संबोधित करते हुए कही। सभा को अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य ने भी संबोधित किया। सुश्री उमा भारती ने घुआरा एवं सांची में भी जनसभा को संबोधित किया।
भाजपा को मतदान कर राष्ट्रविरोधी ताकतों को जवाब दें
सुश्री उमा भारती ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। पं. दीनदयाल जी के एकात्म मानव दर्शक को मंत्र मानकर केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार गरीब, किसान,असहाय, युवा, महिलाओं और बुजुर्गों को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है। 15 महीने प्रदेश में रही कमलनाथ सरकार ने गरीबों से उनके हक छीने और जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ वह लोग हैं, जिन्होंने 15 वर्ष तक सेवा की और दूसरी तरफ कांग्रेस के वह लोग हैं जिन्होंने 15 महीने तक प्रदेश को लूटा। उन्होंने कहा कि आप लोगों का फर्ज है कि ऐसी सरकार और ऐसे जनप्रतिनिधि को चुने जो सुख-दुख में आपके साथ खड़ा हो। मेहगांव से पार्टी प्रत्याशी श्री ओ पी एस भदौरिया एक सहज, सरल एवं ईमानदार व्यक्ति हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में ज्यादा से ज्यादा मतदान करें एवं राष्ट्र विरोधी शक्तियों को करारा जवाब दें। अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दें।
कांग्रेस अपने वचन-पत्र से मुखरी, यह जनता के साथ गद्दारी : आर्य
अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से अनुसूचित जाति वर्ग से झूठ बोलती आई है। गरीबी हटाओं का नारा दिया, लेकिन गरीबी हटाने की बजाय अनुसूचिज जाति,जनजाति और पिछड़ा वर्ग का दमन किया। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अपने वचन पत्र में जो वादे किए थे। वह उनसे मुखर गई, न तो किसानों का 2 लाख तक का कर्जा माफ किया और न ही प्रदेश युवाआें को बेरोजगारी भत्ता दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कृत्य जनता के साथ गद्दारी है। इसलिये ऐसे लोगों को जनता द्वारा बाहर का रास्ता दिखाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री नाथू सिंह गुर्जर, श्री कोक सिंह नरवरिया, श्री के पी सिंह भदौरिया, श्री प्रीतम लोधी, श्री राजेन्द सिंह गुर्जर, श्री देवेंद्र सिंह नरवरिया, श्रीमती कृष्णकान्ता तोमर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply