-
दुनिया
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
यह गरीबों के हितों, माता-बहनों के अधिकारों की रक्षा का चुनाव: शर्मा
आने वाला चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव प्रदेश को बचाने का चुनाव है। यह गरीबों के हितों को बचाने और माताओं बहनों के अधिकारों की रक्षा का चुनाव है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर बूथ-बूथ पर निकले और पार्टी के उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से जीत दिलाए।
पार्टी कार्यकर्ताओं से यह आह्वान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने राहतगढ़ के मंडल सम्मेलन को संबोधित करते हुए किया। सम्मेलन को प्रदेश सरकार के मंत्री एवं चुनाव प्रबंध समिति के संयोजक श्री भूपेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।
कमलनाथ सरकार ने 15 महीनों में क्या किया?
प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और कांग्रेस जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। लेकिन इनसे यह पूछा जाना चाहिए कि जब प्रदेश में इनकी सरकार थी, तब इन्होंने क्या किया? जनता के लिए कितना काम किया? श्री शर्मा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार पं. दीनदयाल जी के सपनों को साकार कर रही है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 3 करोड़ लोगों को खुद का मकान दिया है। लेकिन कमलनाथ सरकार ने मैचिंग ग्रांट न होने के बहाना बनाकर ढाई लाख आवास वापस कर दिये। कमलनाथ सरकार के पास आईफा के लिए तो 700 करोड़ थे, लेकिन गरीबों के घर के लिए पैसे नहीं थे। इस सरकार ने नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता नही दिया। भांजियों के हाथ पीले करने के लिए कमलनाथ सरकार ने 51 हजार रुपये देने का वादा किया, लेकिन 1 रुपया तक नही दिया। श्री शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कभी किसान और किसानी से वास्ता नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने अपने कार्यकाल में हमारे कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का काम किया है।
संकल्प लें, हर वोट भाजपा के पक्ष में हो
शर्मा ने कहा कि भाजपा आज प्रधानमंत्री श्री मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड्डा और अमित शाह जी के नेतृत्व में देश ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हर बूथ पर पार्टी के कार्यकर्ताओं का तंत्र है। हमारे नेतृत्व ने तय किया है कि पार्टी के प्रत्याशी गोविंद सिंह को रिकॉर्ड मतों से जिताना है। उन्होंने कहा कि यह शिवराज सरकार को स्थायित्व देने और प्रदेश को बचाने का चुनाव है। इसलिए कार्यकर्ता यह संकल्प लेकर निकलें कि एक-एक वोट भाजपा के पक्ष में ही हो।
सरकार रहेगी, तो हम जनता की सेवा कर सकेंगेः भूपेंद्र सिंह
बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कमलनाथ सरकार में चारों ओर अंधकार था, यह सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। उस सरकार ने हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव गोविंद राजपूत का चुनाव नही है, बल्कि यह चुनाव सरकार को स्थायी बनाने का चुनाव है। इसलिए कार्यकर्ता एक एक बूथ पर जाएं और हितग्राहियों से संपर्क करें। गांव-गांव जाएं पेज प्रमुख बनाएं और हर वोट भाजपा के पक्ष में हो यह कार्ययोजना बनाएं। पूरी ताकत के साथ सब मिलकर चुनाव लड़ें।
जनता की सेवा के लिए हमारी सरकार का होना जरूरी है
सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ पर आधारित दल है। इस पार्टी में एक गरीब आदमी का बेटे नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बन सकते हैं। साधारण परिवार में जन्मे अटल जी प्रधानमंत्री बने। एक गरीब किसान का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री है। यहाँ छोटा से छोटा कार्यकर्ता भी बड़ी जिम्मेदारी संभालता है। यहाँ कार्यकर्ता का सम्मान ही सब कुछ है। हम संघर्षों से निकले कार्यकर्ता हैं और विचारों के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि हम समाज के लिए, गरीब के कल्याण के लिए कैसे काम कर सकें, यही तड़प हमारे मन में होती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता यह ध्यान रखें कि हम समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा कर सकें, जनता की सेवा कर सकें इसके लिए हमारी सरकार होना आवश्यक है।
भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
मंडल सम्मेलन के दौरान युवक कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने इन कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल किया। इन कार्यकर्ताओं में शुभम जैन, अभिषेक गौतम, सचिन ठाकुर, देवाशीष दुबे, शुभम नागर, विक्रम सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रत्याशी श्री गोविंद सिंह राजपूत, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लारिया, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, सांसद श्री राजबहादुर सिंह, श्री सुधीर यादव, संगठन मंत्री श्री केशव भदौरिया, श्री एम पी पटेल, श्रीमती तृप्ति लोधी, श्री भानु राणा, श्री जाहर सिंह, डॉ संतोष सेठ, श्री राजकुमार धनोरा, श्री अमित राय, श्री पृथ्वी सिंह सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।




Leave a Reply