म्यांमा की स्टेट काउंसलर ने राष्ट्रपति से मुलाकात की

म्यांमा की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में बैठक के दौरान श्री कोविंद ने कहा भारत की पड़ोसी पहले और एक्ट ईस्ट नीति के तहत म्‍यांमा को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने शान्ति प्रक्रिया, राष्ट्रीय एकता और आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए म्‍यांमा के प्रयासों में भारत के लगातार सहयोग का भरोसा दिलाया। राष्ट्रपति ने कहा कि यदि दोनों देशों के बीच मजबूत राजनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों में वाणिज्य भी शामिल हो जाए तो यह दोस्ती और प्रगाढ़ हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today