-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मौतों के मामले में सरकार श्वेत पत्र जारी करे – अरुण यादव
शिवराजसिंह चौहान , प्रदेश आपकी विफलताओं से हुई एक लाख से अधिक बेकसूर मौतों की जवाबदेही स्वीकारने के बजाय आप इस आपराधिक महापाप से प्रदेश की जनता का ध्यान बांटने के लिए श्री कमलनाथ जी पर भद्दा दोषारोपण कर अपने संगठित गिरोह के साथ पडयंत्र रच रहे हैं,यह आपकी IBM (इमेज बिल्ड मैनेजमेंट) के रची गई एक साजिश है। इसका कांग्रेस डटकर मुकाबला करेगी ।
कमलनाथ पर आग लगाने का मिथ्या आरोप लगाने के पहले आप प्रदेश की जनता को जवाब दीजिये कि मुक्तिधामों में एक लाख से अधिक शवों के अंतिम संस्कारों के दौरान अग्नि प्रज्ज्वलित करने के लिए लाशों के साथ उनके परिजन तपती धूप में कतारों में खड़े रहे ,उसका जबावदार कौन है ?
श्री कमलनाथ के उस प्रामाणिक बयान जिसकी पुष्टि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, 40 से अधिक देश विदेश के मीडिया सहित सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के दिये गए हलफनामे ने की है….क्या आप और आपके बुज़दिल राजनैतिक दल में हिम्मत है कि वह विफल केंद्र सरकार के मुखिया श्री नरेन्द्र मोदी, वैश्विक समुदाय व देश-विदेश के मीडिया घरानों को भी राष्ट्रद्रोही घोषित करेगा ?
शिवराज जी, बनावटी व भोली सूरत बनाकर आपने 15 सालों तक प्रदेश की जनता को सिर्फ और सिर्फ छला ही है,यदि आपको श्री कमलनाथ के बयान में देश की छवि धूमिल होना नज़र आ रही है,तो विश्व स्तरआपकी ही सरपरस्ती में हुए मप्र में 1.40 लाख बच्चों के जीवन में हमेशा के लिए अंधेरा परोसने वाले व 90 अरब रुपयों के हुए व्यापमं महाघोटाले के कारण विश्व में मप्र सम्मानित हुआ है ?
मैं आपको चुनौती देता हूं कि मुझ सहित उन तमाम लोगों को आप राष्ट्रद्रोही सिद्ध करें जो आपकी ही विफलताओं, कोविड को आपकी व्यक्तिगत प्रचार भूख का माध्यम वाला इवेंट बनाने का प्रामाणिक आरोप लगाते हुए मौतों का वास्तविक आंकड़ा जानना चाहते हैं, बेहतर तो यह होगा कि सबसे पहले आप अपने गृह जिले सीहोर का ही आंकड़ा सार्वजनिक कर दीजिए ताकि हम भी जनता की बीच जाकर आपके द्वारा परोसे जा रहे झूठ की सच्चाई से रूबरू कर सकें ।




Leave a Reply