-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोरबी हादसे में 140 से ज्यादा की मौत, पीएम ने राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में जताया दुख
गुजरात के मोरबी में मच्छु नदी पर बना केबल ब्रिज रविवार की शाम अचानक टूट गया जिससे अब तक 132 लोगों से ज्यादा की मौत की खबर है। इस हादसे के बाद आज राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनका शरीर कार्यक्रम में है लेकिन दिल मोरबी हादसे में मृत लोगों व उनके परिजनों की चिंता की वजह से वहां है। उन्होंने इस घटना पर शोक जताया।
मोरबी की मच्छु नदी में रविवार की शाम को हुए हादसे के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें मच्छु नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। उनके द्वारा करीब दो सौ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है लेकिन 140 से ज्यादा लोगों को नहीं बचाया जा सका है। मृतकों के शवों को निकाला जा रहा है और 140 से ज्यादा लोगों की मौत होने की अधिकृत तौर पर पुष्टि कर दी गई है।
पीएम केवड़िया में
आज राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे हैं। वहां उन्होंने अपने संबोधन में भावुक होकर कहा कि वे कार्यक्रम में मौजूद हैं लेकिन उनका दिल मोरबी हादसे में मृतकों व उनके परिजनों की चिंता में वहां है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रात से ही घटनास्थल पर हैं और उनके नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।




Leave a Reply