-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोदी हत्या के लिए तैयार रहने के बयान पर पूर्व मंत्री राजा पटेरिया की मुश्किलें, FIR दर्ज होगी
दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री रहे बुंदेलखंड के राजा पटेरिया को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान देना भारी पड़ने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए कहा कि कांग्रेस की असलियत सामने आ रही है। पटेरिया ने खबर सबकी से बात करते हुए कहा कि उनकी सरकार है, वह कुछ कर सकती है लेकिन वे गांधी को मानने वाले नेता हैं और राजनीतिक संदर्भ में उनका कहना था कि संविधान बचाने के लिए मोदी को हराना जरूरी है।
पूर्व मंत्री पटेरिया पिछले दिनों पवई क्षेत्र में एक सभा को संबोधित कर रहे थे जिसमें उन्होंने संविधान को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया था। पटेरिया के वायरल वीडियो में तीन वाक्य साफ सुनाई दे रहे हैं जो इस प्रकार हैं- मोदी धर्म-जाति-भाषा के आधार पर बांट देगा। दलित-आदिवासियों का भावी जीवन खतरे में हैं। संविधान को बचाने है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो।
मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस की असलियत सामने आई
भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। मोदी जनता के दिलों में बसते हैं। मैदान में मुकाबला नहीं कर पाते हैं। इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी की हत्या की बात कर रहे हैं। यह विद्वेष की पराकाष्टा है,यह घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो रहे हैं। ऐसी चीजों का सहन नहीं किया जाएगा। एफआईआर की जा रही है और कानून अपना काम करेगा।
एफआईआर दर्ज करने के निर्देश
राजा पटेरिया के इस वायरल वीडियो के आधार पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनके बयान सुनने के बाद लगा कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है। उन्होंने खुद ही आजादी के बाद समाप्त कर दिया था। यह इटली की कांग्रेस हो गई है। इटली की मानसिकता मुसोलिन वाली रहती है। जिस तरह से उनकी यात्रा में कन्हैया कुमार, स्वरा भास्कर, सुशांत चल रहे हैं, उससे भी स्पष्ट हो जाता है। मिश्रा ने कहा कि पटेरिया ने जो भी प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दिया है, वह सुनने के बाद उनके खिलाफ एसपी को एफआईआर करने के निर्देश दिए हैंं।




Leave a Reply