-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में राहुल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, तन्खा ने कहा लोकसभा सदस्यता भी बहाल होगी
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता टिप्पणी पर सूरत की निचली अदालत के फैसले और गुजरात हाईकोर्ट के उसे बरकरार रखने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस में जश्न का माहौल दिखाई दिया। पढ़िये रिपोर्ट।
राहुल गांधी ने गुजरात की अदालत से मिली सजा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी और आज उनके वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलीलें पेश कीं तो मामले में शिकायतकर्ता की ओर से महेश जेठमलानी ने तर्क दिए। सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस पीेस नरसिम्हा व प्रशांत कुमार मिश्रा की पीठ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद टिप्पणी की कि यह बात किसी एक व्यक्ति की नहीं, एक सांसद की है। ट्रायल कोर्ट ने अधिकतम सजा दी है तो उसकी वजह भी बतानी पड़ेगी।
विवेक तन्खा ने कहा सोमवार से राहुल गांधी लोकसभा में जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीनियर एडवोकेट और राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने बयान दिया है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्या बहाल हो जाएगी। वे कल से या सोमवार से लोकसभा में जाएंगे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद विपक्षी एकता के और मजबूत होने का दावा किया है।




Leave a Reply