-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए उठाए ठोस कदम: दर्शन सिंह
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार किसानों की भलाई चाहती है और भाजपा की केंद्र सरकार के लिए यह अन्य राजनीतिक दलों की तरह एक नारा भर नहीं है। बल्कि मोदी सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए ठोस कदम भी उठाए हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दर्शन सिंह चौधरी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि की राशि डाले जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कही।
दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किसानों के खातों में सम्मान निधि की एक और किश्त डाले जाने से प्रदेश के भी 81.18 लाख कृषक भाई लाभान्वित होंगे। श्री चौधरी ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेंद्रसिंह तोमर को धन्यवाद देते हुए कहा कि किसानों को लेकर केंद्र सरकार की मंशा एकदम स्पष्ट है। मोदी सरकार देश के किसानों की भलाई चाहती है और सरकार का हर कदम किसानों की आय दोगुनी करने तथा खेती को लाभ का धंधा बनाने की दिशा में ही उठ रहा है। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस व अन्य दलों की तरह झूठे वादे करके किसानों को ठगना या उनका राजनीतिक इस्तेमाल नहीं करना चाहती, बल्कि पार्टी का लक्ष्य किसानों की खुशहाली है। उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में सम्मान निधि की किश्तों का निर्बाध रूप से आना इसका प्रमाण है।




Leave a Reply