-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस की राज्य स्तरीय अभियान समिति का गठन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी महामंत्री चन्द्रिकाप्रसाद द्विवेदी ने बताया कि मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, नोटबंदी, भ्रष्टाचार के खिलाफ अखिल भारतीय अभियान को प्रदेश स्तर पर संचालन हेतु अ.भा. कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहनप्रकाश (प्रभारी म.प्र.) एवं अ.भा. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश समन्वयकद्वय एम.एम.पल्लम राजू, अरविंदर सिंह लवली की सहमति से राज्य स्तरीय अभियान समिति का गठन निम्नानुसार किया गया है। राज्य स्तरीय अभियान समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया एवं विवेक तन्खा सह- अध्यक्ष तथा अशोकसिंह संयोजक है। समिति के सदस्य सर्वश्री लक्ष्मणसिंह, सैय्यद साजिद अली, एडवोकेट, कृपाशंकर शुक्ला, महेन्द्रसिंह कालूखेडा, डॉ. गोविंद सिंह, राजा पटेरिया, इन्द्रजीत कुमार पटेल, विनोद डागा, प्रेमचंद गुड्डु, सत्यनारायण पंवार, विश्वेश्वर भगत, राजेन्द्र भारती, उज्जैन, राकेश कटारे, सुश्री हिमाद्री सिंह है । मोर्चा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष तथा इंटक के प्रदेश अध्यक्ष पदेन सदस्य होंगे ।
राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन
राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति का गठन निम्नानुसार किया गया है। रामेश्वर नीखरा राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष होंगे तथा समिति के सदस्य सर्वश्री जीतू पटवारी, रजनीश सिंह, शैलेन्द्र पटेल, नीलेश अवस्थी, सुश्री हिना कांवरे, श्रीमती इमरती देवी, श्यामलाल जोकचंद एवं शानू कुरैशी ।




Leave a Reply