-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोदी सरकार करेगी अविश्वास प्रस्ताव का सामना
चार साल में शुक्रवार को पहली बार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी। मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्र महाजन ने टीडीपी और विपक्षी दलों के अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को स्वीकार किया था। बुधवार को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने, महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों, और दलितों व अनुसूचित जातियों के लिए कमजोर कानून के मुद्दे को लेकर नोटिस स्वीकार किया।
1) टीडीपी के केसीनेनी श्रीनिवास लोकसभा में शुक्रवार सुबह अविश्वास प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे
2) नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) के पास 533 सदस्यीय लोकसभा में 312 सदस्य हैं, जो 266 के आधे से अधिक हैं। एनडीए का ये आंकड़ा अविश्वास प्रस्ताव की चुनौती के लिए आवश्यक है।
3) टीडीपी के सांसद जे सी दिवाकर रेड्डी ने बुधवार को संसद में भाग नहीं लिया था। उन्होंने कहा कि जब इस मुद्दे को चर्चा में लाया जाएगा तो वे इससे दूर रहेंगे।
4) सभी विपक्षी पार्टियां अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर रही हैं। एआईएडीएमके और तेलंगाना राष्ट्र समिति ने साफ संकेत दिया है कि वह अविश्वास प्रस्ताव में नहीं रहेगा।
5) आम आदमी पार्टी (आप) ने अपने सभी सांसदों को मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट देने के लिए व्हीप जारी कर चुका है।
6) शिवसेना ने अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपनी तक अपनी स्थिति साफ नहीं की है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से शिवसेना का रुख सरकार के प्रति काफी तल्ख रहे हैं।
7) 18 सांसदों के साथ लोकसभा में पांचवीं सबसे बड़ी पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) ने पार्टी का फैसला अपने अध्यक्ष नवीन पटनायक पर छोड़ दिया है।
8) बीजेपी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जो हमेशा मोदी सरकार की आलोचना करते आए हैं। उन्होंने कहा है कि वे सरकार के साथ रहेंगे।
9) शुक्रवार को होने वाली चार्चा के लिए भाजपा को तीन घंटे और 33 मिनट का समय दिया गया है, जबकि कांग्रेस में 38 मिनट, एआईएडीएमके को 29 मिनट, टीएमसी को 27 मिनट, बीजेडी को 15 मिनट, शिवसेना को 14 मिनट, टीडीपी को 13 मिनट और टीआरएस को नौ मिनट का समय दिया जाएगा।
10) केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के आंकड़े कमज़ोर हैं और सरकार पर अविश्वास प्रस्ताव लगाना गलत था।
Posted in: Uncategorized, अन्य, दुनिया, देश
Tags: BJP, dehli, india, khabar sabki, narendra modi, politics




Leave a Reply