मोदी ने नोटबंदी का तुगलकी निर्णय लिया – सज्जन

प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने नोटबंदी की चौथी सालगिरह पर देशवासियों को अपना संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से दिया| वर्मा ने कहा कि देश की जनता आज के इस काले दिन को कभी नहीं भूलेगी, उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी के रूप में एक तुगलकी निर्णय लिया जिसने देश को बर्बाद कर दिया| जिस उद्देश्य को लेकर नोटबंदी की गई थी कि काला धन आएगा वह तो कभी आया नहीं उल्टा नोट बंदी के कारण पूरे देश की जनता लाइनों में लग गई| सैकड़ों लोगों ने इन लाइनों में अपनी जान गवा दी,अनेकों बैंक कर्मी भी इस तुगलकी निर्णय के कारण अपनी जान गवा बैठे|

वर्मा ने कहा कि देश में कई लोग ऐसे थे जो अपने बेटी की शादी के लिए बैंकों से पैसा नहीं निकाल पाए, उन्होंने कहा कि नए नोट छापने में देश को हजारों करोड़ रुपए का नुकसान हुआ जो काला धन रोकने की बात नरेंद्र मोदी कर रहे थे उन्होंने 2000 के नोट के रूप में कालाबाजारीयों को और काला धन इकट्ठा करने के सुविधा दे दी| अब लोग 2000 के नोट लोग इकट्ठा करने लगे|वर्मा ने कहा कि नोटबंदी ने भारत की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी देश को अनेकों साल पीछे धकेल दिया इस तरह के तुगलकी निर्णय लेकर देश को बर्बाद करने का नरेंद्र मोदी ने काम किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today