-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मोदी के नेतृत्व, वैज्ञानिकों की प्रतिभा ने भारत को बनाया दुनिया का अग्रणी देश: शर्मा
करीब 10 महीने पहले जब भारत कोरोना महामारी का शिकार बना था, तब सारी दुनिया के लोग तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे थे। कोई भारत के पास संसाधनों के न होने की बात कर रहा था, तो कोई हमारी विशाल जनसंख्या के आधार पर आने वाली विभीषिका की तस्वीर दिखा रहा था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को इस महामारी से लड़ाई के लिए तैयार किया, उनका आत्मविश्वास जगाया। वहीं, हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात मेहनत की और अपनी प्रतिभा से कोरोना की वेक्सीन बनाने में सफल हुए। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व और वैज्ञानिकों की मेहनत ने आज भारत को एक पीड़ित देश नहीं, बल्कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दुनिया का अग्रणी देश बना दिया है।
यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने देश और प्रदेश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री जी ने समूचे कोरोना संकट के दौरान देश का सफल नेतृत्व किया और आज भारत कोरोना से लड़ाई में सारी दुनिया का नेतृत्व करने की स्थिति में है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपक्षी दलों द्वारा सवाल उठाए जाने के बावजूद लोगों के आत्मविश्वास को बनाए रखने के प्रयास जारी रखे। यही नहीं, बल्कि उन्होंने देश के वैज्ञानिक समूदाय और दवा उद्योग को भी कोरोना की दवा और वेक्सीन बनाने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। यही वजह है कि देश में रिकॉर्ड समय में कोरोना की वेक्सीन बना ली गई है, जो गुणवत्ता के मामले में विश्वस्तरीय है। श्री शर्मा ने कहा कि जिन मापदंडों पर और जिन तरीकों से भारतीय कंपनियों द्वारा वेक्सीन तैयार की गई है, उसे सारी दुनिया ने देखा है और इसी का परिणाम है कि आज दुनिया के कई देश भारतीय वेक्सीन की मांग कर रहे हैं। इनमें गरीब और पिछड़े देश तो हैं ही, विकसित और विकासशील देश भी शामिल हैं। श्री शर्मा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा वेक्सीन के बारे में किए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं, जो पहले देश की सेनाओं के पराक्रम पर अविश्वास जता चुके हैं और अब अपने ही वैज्ञानिकों के परिश्रम का अनादर कर रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि टीकाकरण अभियान की शुरआत के साथ ही देश में कोरोना महामारी की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने देश और प्रदेश में टीकाकरण अभियान की शुरुआत के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के प्रति आभार जताया तथा प्रदेश की जनता को बधाई दी है।




Leave a Reply