-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम हो रहाः शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जैन के महाकालेश्वर कॉरीडोर के पहले चरण का लोकापर्ण करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक पुनरुत्थान का काम हो रहा है। पहले केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हुआ, फिर काशी विश्वनाथ और अब महाकाल महाराज के परिसर में श्रीमहाकाललोक की अद्भुत रचना हुई है।
चौहान ने कहा कि श्रीमहाकाललोक के प्रकल्प के बारे में जो सोचा था उससे कहीं बहुत उत्तम, अद्भुत, अकल्पनीय और एक ऐसा काम जो हमारी सांस्कृतिक अभ्युदय का काम है। पूरी उज्जैनी अवंतिका, पूरा मध्यप्रदेश आनंद से भरा हुआ है। महाकाल महाराज की इच्छा से ही यह कार्य संपन्न हुआ है और उनकी कृपा बरसेगी। अद्भुत आनंद का विषय यह है कि स्वयं प्रधानमंत्री मोदी अपने हाथों से श्रीमहाकाललोक का लोकार्पण करेंगे। चारों तरफ आनंद है, उत्सव है, उल्लास है, प्रसन्नता है और पूरा प्रदेश #श्रीमहाकाललोक के लोकार्पण के इस पुण्य अवसर पर सज रहा है।




Leave a Reply