-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा : चौहान
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर मध्यप्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अद्भुत नेता हैं जिन्होंने एक गौरवशाली, वैभवशाली, संपन्न और समृद्ध भारत के निर्माण के साथ-साथ आम जनता और विशेषकर गरीबों के कल्याण के लिए कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। उनके नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति कर रहा है।
केंद्र सरकार के सफलतम 7 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश भर में सेवा ही संगठन अभियान कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के टैगोर मंडल स्थित रोशनपुरा सेवा बस्ती में जरूरतमंद लोगों को सूखा राशन वितरित किया। मुख्यमंत्री ने अपील करते हुए कहा कि कोरोना गाईडलाईन का विशेष पालन करें और दो गज की दूरी के साथ मास्क व सैनेटाइजर का उपयोग करते रहें। चौहान ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के रूप में एक सक्षम और निर्णय लेने वाला नेतृत्व मिला है। हम संकल्प व्यक्त करते हैं कि मोदी जी लगातार देश का नेतृत्व करते रहें, उनके साथ देश और पूरा मध्यप्रदेश मजबूती के साथ खड़ा है।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, मंडल अध्यक्ष पारस नरवरिया, रामदयाल प्रजापतिअनिल अग्रवाल, सतीष विश्वकर्मा, राजेन्द्र गुप्ता, शंकर मकौरिया, श्रीमती सरोज बाथम सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मोदी सरकार जनसेवा को समर्पित : शिवप्रकाश
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने रविवार को भोपाल के अलग-अलग स्थानों पर सेवा कार्यों में शामिल हुए। सुबह शिवप्रकाश जी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता बसंत गुप्ता के निवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवादास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी मौजूद थे। यहां से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री लाल परेड में भोपाल जिले द्वारा संचालित माधव सेवा केंद्र का अवलोकन करने पहुंचे। यहां उन्होंने भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने भोपाल जिले द्वारा तैयार किए गए माधव सेवा केंद्र की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता की सेवा के लिए भाजपा कार्यकर्ता हमेशा तत्पर रहा है। भोपाल जिला ने सेवा की इसी परंपरा को आगे बढ़ाया है।
कोरोना वॉरियर्स को दिया एक लाख का दुर्घटना बीमा
गुरूनानक मंडल स्थित कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने कोरोना वॉरियर्स नर्स बहनों का सम्मान कर, उन्हें राशन किट एवं एक लाख रूपए की दुर्घटना बीमा की पॉलिसी सौंपी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी सेवा में जुटी हुई है। कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ता मास्क, सैनेटाइजर, भोजन एवं राशन वितरण, रक्तदान शिविर और दवाईयों का वितरण जैसे सेवा कार्य कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जनसेवा के महायज्ञ में जुटे हैं।
जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने कहा कि सेवा ही संकल्प के अंतर्गत भोपाल जिले में अनेकों सेवा कार्य संपन्न हुए हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भोजन से लेकर माक्स, सैनेटाइजन, मेडिकल किट और खाद्य सामग्री बांटने का काम किया है। माधव सेवा केंद्र में लगातार मरीजों की सेवा पार्टी के कार्यकर्ता कर रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, श्रीमती आशा जोशी, कैंसर हॉस्पिटल की सीईओ श्रीमती दिव्या पाराशर एवं मंडल अध्यक्ष श्री राकेश कुकरेजा मुख्य रूप से उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने बताया कि भोपाल के सभी 29 मंडलों में सेवा कार्य संपन्न हुए, जिसमें पार्टी के जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पहुंचे।
सेवा करने का कांग्रेस में कोई इतिहास और भुगोल नहींः श्री कैलाश
राष्ट्रीय महासचिव युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर और सेवा कार्यों में हुए शामिल
भोपाल। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कोरोना के विपत्ती काल में जनसेवा करने की बजाय फेसबुक और ट्वीटर पर खेलने में लगे हुए हैं। जनता की सेवा करने का कांग्रेस में न कोई इतिहास और न कोई भुगोल। सेवा से इनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आगे आकर समाज सेवा में लगे हुए हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने रविवार को मोदी सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भोपाल में आयोजित सेवा कार्य एवं युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में कही।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयर्गीय रविवार को भोपाल के महाराणा प्रताप मंडल के ओल्ड सुभाष नगर में आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों को राशन किट एवं मास्क, सैनेटाइजर वितरित कार्यक्रम में शामिल हुए। जिसके पश्चात् कोलार के बीमा कुंज में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए। कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार, श्री धु्रवनारायण सिंह, श्री आलोक संजर, श्री विकास विरानी मौजूद थे।
प्रदेश संगठन महामंत्री एवं सह संगठन महामंत्री सेवा बस्ती में पहुंचे
प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने अरेरा मंडल, ई-2 के महादेव नगर सेवा बस्ती में पहुंचकर सेवा कार्य किया। श्री भगत ने सेवा बस्ती के लोगों को फल एवं मास्क वितरित कर कोविड नियमों का पालन करते हुए टीकाकरण की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, पूर्व विघायक श्री धु्रवनारायण सिंह, श्री सुनिल पाण्डे, मंडल अध्यक्ष श्री मुकुल लोखंडे, श्री महेन्द्र वर्मा उपस्थित थे। इसी प्रकार पंचशील नगर मंडल, वार्ड 46 के रविशंकर नगर स्थित सेवा बस्ती में प्रदेश सह संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने खाद्य सामाग्री वितरित की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री प्रियेश उपाध्याय सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। मिसरोद मंडल में संभागीय संगठन मंत्री श्री आशुतोष तिवारी ने खाद्यान्य वितरण किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती कृष्णा गौर, मंडल अध्यक्ष श्री धमेंद्र परिहार उपस्थित थे।
शाहपुरा मंडल, वार्ड 51 में सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने लोगों को भाप की मशीन, खाद्य सामग्री, सैनेटाइजर एवं मास्क वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री ध्रुवनारायण सिंह, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, श्री हिरेन्द्रबहादुर सिंह, श्री सुरजीत सिंह चौहान, श्री उत्कर्ष नायक उपस्थित थे।
विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने हुज़ूर विधानसभा के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल एवं अटल बिहारी वाजपेयी मंडल के विभिन्न वार्डों में राशन एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया। यह जानकारी भोपाल के मीडिया प्रभारी श्री राजेन्द्र गुप्ता ने दी।




Leave a Reply