-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मोइत्रा-लीना को सद्बुद्धि के लिए MLA रामेश्वर पहुंचे काली मंदिर
विधायक रामेश्वर शर्मा गुरुवार सुबह भोपाल के छोटे तालाब स्थित प्राचीन माँ काली के मंदिर में पहुँचें. यहाँ उन्होंने माँ काली का अपमान करने वाली TMC सांसद महुआ मोइत्रा एवं फ़िल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई की सदबुद्धि के लिए माँ क़ाली से प्रार्थना की.
विधायक रामेश्वर शर्मा ने माँ काली पर सांसद मोइत्रा की टिप्पणी एवं फ़िल्म निर्माता लीना के विवादित पोस्टर पर आपत्ति जताते हुए इसे सौ करोड़ हिंदुओं का अपमान बताया श्री शर्मा ने कहा की सनातन संस्कृति, हमारे देवी देवताओं का अपमान करके लोकप्रियता हासिल करने वाले लोग हिन्दुओ के धैर्य की परीक्षा न लें । हिन्दुओ के वोट पाने के लिए जो ममता बैनर्जी चुनावी मंचो से शत चंडी का पाठ कर रही थी वह बताएं कि क्या वह भी काली का यह स्वरूप देखती है ? जैसा उनकी सासंद बोल रही है । श्री शर्मा ने ममता बैनर्जी से TMC सांसद महुआ मोइत्रा को निष्काषित करने और करोड़ो हिन्दुओ से माफी मांगने की मांग की ।
माँ काली सबका हिसाब करेगी, भगवान के यहाँ देर है अंधेर नही- रामेश्वर शर्मा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि जिस तरह श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस आज खुद काल्पनिक हो गयी, श्रीराम भक्त पर गोली चलाने वाले मुलायम सिंह यादव की सपा साफ हो गयी उसी तरह वह दिन दूर नही जब माँ काली का अपमान करने वाली TMC भी देश मे ढूंढे नही मिलेगी । श्री शर्मा ने कहा कि ममता बैनर्जी मुस्लिम तुष्टिकरण के चक्कर मे जिस तरह हिन्दुओ को अपमानित कर रही है उसके गंभीर परिणाम ममता बैनर्जी को भुगतने होंगे । भगवान के यहाँ देर है अंधेर नही ।




Leave a Reply