-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मॉरिशस, सेशल्स और हिन्द महासागर के अन्य देश मालदीव और श्रीलंका के साथ भारत द्वारा शुरू किये गए समुद्री सुरक्षा सहयोग में शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आशा व्यक्त की है कि मॉरीशस, सेशल्स और हिंद महासागर के अन्य देश मालदीव और श्रीलंका के साथ भारत द्वारा शुरू किये गए समुद्री सुरक्षा सहयोग में शामिल होंगे।
वे आज मॉरीशस में पोर्ट लुई में तटीय सुरक्षा पोत बराकुड़ा के जलावतरण समारोह में बोल रहे थे। श्री मोदी ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र भारत की नीति की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग समुद्र के पास रहते हैं उनके लिए जलवायु परिवर्तन बहस का मुद्दा नहीं, बल्कि उनके अस्तित्व के लिए एक गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि सभी सम्बद्ध देशों को इस इसके लिए आगे आना चाहिए और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए समुचित वैश्विक कार्रवाई तथा अधिक प्रभावी प्रयासों पर जोर देना चाहिए।
श्री मोदी ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को व्यापार, पर्यटन, निवेश, बुनियादी ढांचा विकास, समुद्र से संबंधित विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी, पर्यावरण संरक्षण, मछली पालन और महासागर के चहुमुखी विकास में सहयोग बढ़ाना चाहिए।
इससे पहले, नेशनल असेम्बली में श्री मोदी ने कहा कि हिंद महासागर में सुरक्षा की स्थिति को मजबूत बनाने में भारत और मॉरीशस दोनों की समान जिम्मेदारी है।




Leave a Reply