-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मुरैना में पटाखे के गोदाम में धमाका तीन की मौत, सात घायल
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पटाखे के एक गोदाम में आज सुबह अचानक धमाका हुआ और दो मंजिला मकान गिर गया. धमाके से गिरे मकान में तीन लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं . एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ बताया जा रहा है जिसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में निर्मल जैन नामक व्यक्ति ने एक मकान किराए पर लिया था जिसमें वहां पटाखों का गोदाम चला रहा था. ऊपर की मंजिल पर एक अन्य किराएदार परिवार के साथ रहता था. गुरुवार की सुबह 11:00 बजे निर्मल जैन के गोदाम में अचानक धमाका हुआ. इससे पूरा मकान भरभरा कर गिर गया . मकान के आसपास के कुछ अन्य घरों में भी बड़ी-बड़ी दरारें आई हैं. धमाके के समय ऊपरी मंजिल पर रहने वाले परिवार के लोग और कुछ अन्य लोग घटनास्थल पर मौजूद थे जिनमें से 3 लोगों की मौत हो गई है और 7 लोग घायल हैं. एक व्यक्ति अभी भी मलबे में दबा हुआ है उसे निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है . निर्मल जैन द्वारा पटाखे का गोदाम संचालित करने की जानकारी मोहल्ले में लोगों को नहीं थी और ना ही इस बारे में जिला प्रशासन स्थानीय पुलिस थाने में कोई जानकारी थी. घटना के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और निर्मल जैन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.




Leave a Reply