मुरैना के भिड़ौसा में दूसरा पान सिंह बागीः दस साल पहले के मर्डर का बदले में छह मर्डर

मध्य प्रदेश के मुरैना के बीहड़ में रहने वाले जिस डाकू पान सिंह तोमर के नाम से लोग थर्र-थर्र कंपाते थे, आज उसके गांव लेपा भिड़ौसा में एक पान सिंह तोमर का जन्म हो गया। गांव में दस साल पहले दो लोगों की हत्या के बाद आज अदालत से राजीनामा कर लौटे परिवार के छह लोगों को गोलियों से ढेर कर पान सिंह तोमर की तरह आरोपी बीहड़ में बागियों की तरह लापता हो गया। आईए आपको बताते हैं घटना। देखिये घटना की लाइव वीडियो।

मुरैना के एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया ने खबर सबकी से बातचीत में बताया कि घटना आज सुबह की है। दस साल पहले की रंजिश के कारण यह हत्या हुई है। मृतक पक्ष के लोग दस साल से गांव में नहीं रह रहे थे और आज जब गांव में लौटे तो दूसरे पक्ष ने उन पर गोलियां दागकर घटना को अंजाम दिया। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दस साल पहले हुई थी दो लोगों की हत्या
बताया जाता है कि मुरैना के लेपा भिड़ौसा में दस साल पहले जमीन के विवाद में दो लोगों की हत्या हो गई थी जिसमें आरोपी जेल में थे। आरोपी पक्ष के लोग तब से ही गांव में नहीं रह रहे थे। इस बीच कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच पिछले दिनों राजीनामा हो गया था और दस साल पहले जिन दो लोगों की हत्या हुई थी, उस पक्ष के लोगों ने आरोपियों व उनके परिवारजन को आश्वास्त किया था कि अब वे मिलकर रहेंगे। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग आज गांव में वापस लौटे थे।
गांव में लौटते ही घटना में गोलियां चलीं
दस साल पहले के आरोपी पक्ष के लोग आज सुबह जब लौटकर गांव में अपने घर पहुंचे तो दरवाजा खोलने के बाद उन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठियों से हमला कर दिया। करीब एक मिनिट तक लाठियों से हमले के बाद एक व्यक्ति बंदूक ले आया और उसने एक-एक कर कई राउंड फायर किए। छह लोगों को सीधे सीने में गोलियां दागकर मर्डर का बदला लिया। इस घटना का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाया और लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।

भिड़ौसा वही गांव है जहां का बागी पान सिंह तोमर था
यहां उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना में सेवा करने और बाद में बागी बनने वाले पान सिंह तोमर भी भिड़ौसा गांव का ही था। पान सिंह तोमर अच्छे एथलीट भी थे। पान सिंह तोमर भी इसी तरह जमीन के विवाद में हुए अपराध के कारण बीहड़ में कूद गया था। उस पर बाद में बॉलीवुड ने उसके जीवन पर आधारित एक फिल्म भी बनाई जिसमें मशहूर फिल्म अभिनेता इरफान खान ने अभिनय किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today