-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्य सचिव के रूप में आज गोपाल रेड्डी संभालेंगे कार्यभार
राज्य शासन द्वारा सोमवार को एसआर मोहंती के स्थान पर एम गोपाल रेड्डी को मुख्य सचिव बनाए जाने के बाद वे मंगलवार को प्रभार लेंगे। रेड्डी को शासन ने कुछ दिन पहले ओएसडी बनाया था।
राज्य शासन ने एम. गोपाल रेड्डी को सोमवार को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। उन्होंने आज मुख्य सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के रेड्डी का जन्म 1960 में हुआ। संयुक्त आंध्र प्रदेश और वर्तमान में तेलंगाना के मूल निवासी रेड्डी ने मेकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक. किया। उन्होंने सहायक कलेक्टर सागर के रूप में 1986 में अपने कैरियर की शुरूआत की। उन्होंने प्रशासक, नगर निगम जबलपुर, कलेक्टर छिन्दवाड़ा, खरगोन तथा इंदौर का दायित्व सम्हाला। रेड्डी ने 1995 से 1996 तक संचालक, जनसम्पर्क रहने के अलावा आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, आयुक्त उद्योग के रूप में भी अपनी सेवाएँ दीं। भारत सरकार में संयुक्त सचिव, गृह और अतिरिक्त सचिव, गृह के दायित्व का भी निर्वहन किया। वर्तमान में श्री रेड्डी अपर मुख्य सचिव, जल-संसाधन के पद पर कार्यरत थे।
मोहन्ती महानिदेशक प्रशासन अकादमी
एस.आर. मोहन्ती को आगामी आदेश तक महानिदेशक आर.सी.व्ही.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी पदस्थ किया है। श्री मोहन्ती द्वारा अकादमी में कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती वीरा राणा महानिदेशक आर.सी.व्ही.पी. प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।




Leave a Reply