-
दुनिया
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
प्रतिष्ठित VIT ग्रुप के सीहोर कॉलेज में कुप्रबंधन से नाराज छात्रों का हंगामा, गाड़ियां जलाईं, तोड़फोड़…जांच कमेटी बनी
-
मुख्यमंत्री से मिली इण्डोनेशिया में भाग लेने वाली अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल में टीम
मुख्यमंत्री कमल नाथ से इण्डोनेशिया में आयोजित एशियन अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही टीम ने आज मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात की। कमल नाथ ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए अपेक्षा की कि वे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से मध्यप्रदेश और देश का नाम रौशन करेंगे। इस मौके पर जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा उपस्थित थे।
इण्डोनेशिया में 15 से 25 नवम्बर को हो रही एशियन अण्डर-18 बॉयज फुटबॉल प्रतियोगिता में पूरे देश के 20 युवा खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें शासकीय महाराणा प्रताप हायर सेकेण्डरी स्कूल, भोपाल के छात्र श्री विकास पाण्डे और सीहोर के श्री सुयश कनोजिया शामिल किए गए हैं। इस टीम का 21 दिन का प्रशिक्षण शिविर सीहोर में सम्पन्न हुआ। टीम के सभी सदस्यों ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की।




Leave a Reply