मुख्यमंत्री श्री चौहान ने माँ नर्मदा की आरती की

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ आज अमरकंटक में माँ नर्मदा के उदगम स्थल स्थित नर्मदा मंदिर में प्रातः कालीन आरती की। इस अवसर पर उन्होंने माँ नर्मदा से प्रदेशवासियों पर कृपा बरसाने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आरती करने के पश्चात नर्मदा मंदिर परिसर में सपत्निक पौधारोपण किया।

आरती में सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं अनूपपुर जिले के प्रभारी श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, विधायक श्री रामलाल रौतेल, आयुक्त श्री बी.एम.शर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक श्री सुधीर लाड. कलेक्टर श्री अजय शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील जैन, सीईओ. जिला पंचायत श्री के.व्ही.एस. चौधरी, सयुक्त आयुक्त श्री राजकुमार कोरी, पूर्व विधायक श्री सुदामा सिंह, श्री दिलीप जायसवाल, श्री आधाराम वैश्य, श्री रामदास पुरी, श्री हीरा सिंह श्याम सहित बडी संख्या में जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today