-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री ने झाबुआ जिले में पीदिया को करवाया गृह प्रवेश
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने सोमवार को झाबुआ जिले के भ्रमण के दौरान रामा ब्लॉक के ग्राम रजला में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही पीदिया पिता लालिया को गृह प्रवेश करवाया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग, विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
हितग्राही पीदिया ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए बताया कि वह मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पास एक कमरे का मिट्टी और खपरैल की छत वाला मकान था। उस मकान में गर्मी के दिनों में लू, ठण्ड में शीतलहर और बरसात में छत टपकने से उसके परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मकान कच्चा होने के कारण उसके कभी भी गिरने का डर बना रहता था।
पीदिया अब कहता है कि प्रधानमंत्री ग्रामण योजना ने उसकी सारी समस्या ही हल कर दी है। अब गर्मी में लू, ठण्ड में शीतलहर और बरसात में छत टपकने तथा मकान गिरने की कोई चिंता नहीं है।




Leave a Reply