-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री ने दी ईद की शुभकामनाएँ
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ईद के मुबारक मौके पर आज सुबह ईदगाह हिल्स स्थित ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाईयों को ईद की दिली मुबारकबाद दी। श्री चौहान ने नमाजियों पर गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की , बच्चों को प्यार-दुलार दिया। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री को ग्रीटिंग कार्ड भेंट किये।
श्री चौहान ने ईद के मौके पर देश-प्रदेश के नागरिकों को ईद की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह भाईचारे स्नेह का त्यौहार है। उन्होंने कहा कि सबपर ईश्वर की कृपा हो। सबके दु:ख-तकलीफ दूर हो। सब आनंद और प्रेम से जियें। इन्सानियत लगातार आगे बढ़ती रहे। हम सब मिलकर इस दुनिया को और बेहतर बनाते रहें।
मुख्यमंत्री ने इस मुबारक मौके पर देश-प्रदेश और दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी। उन्होने कहा कि प्रदेश में एकता, भाईचारा और प्रेम बना रहे। सबकी भलाई हो। सबका कल्याण हो। सब सुखी और निरोग रहें। सब तरक्की करें और सबके जीवन में खुशहाली आये।




Leave a Reply