मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किसानों से धैर्य

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से कहा है कि उनकी उपज का एक-एक दाना खरीदा जायेगा। एक-एक प्याज खरीदा जायेगा और उन्हें लाभकारी मूल्य दिलाया जायेगा।श्री चौहान ने आज किसानों से आग्रह किया यह सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के लिये काम कर रही है। किसानों को लाभकारी मूल्य मिले इसलिये मध्यप्रदेश देश का एकमात्र राज्य है जिसने आठ रूपये किलो प्याज खरीदने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्याज की बंपर पैदावार हुई है। खरीदी केन्द्रों पर चारों तरफ से प्याज की आवक हो रही है। प्याज के अंबार लग गये हैं। परिवहन एक समस्या और चुनौती है। लेकिन किसान भाई चिंता न करें। हर किसान का प्याज खरीदा जायेगा। उन्होंने किसानों से धैर्य, संयम रखने और सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को टोकन दिये जा रहे हैं। किसान का एक-एक प्याज खरीदा जायेगा।श्री चौहान ने कहा कि स्वार्थी तत्वों पर नजर रखी जायेगी। किसानों के नाम पर जो अपने स्वार्थ की पूर्ति करते हैं उन पर निगरानी रहेगी। किसानों को बेहतर लाभकारी मूल्य मिल रहा है। मूंग खरीद रहे हैं। उड़द और तुअर खरीद रहे हैं। मूंग जैसी फसलों के मार्केट रेट और खरीदी मूल्य में बहुत फर्क है। फिर भी सरकार हिम्मत कर खरीद रही हैं। किसानों की पूरी मूंग, उड़द खरीदेंगे। धैर्य और संयम रखिये। मुख्यमंत्री ने किसानों से आग्रह किया कि वे साफ मूंग लायें। अगर कचरे वाली मूंग लायेंगे और खरीदी केन्द्रों पर तुलवाने का प्रयास करेंगे, इससे मूल्य मिलने में कठिनाई होगी।श्री चौहान ने किसानों से खरीदी व्यवस्था में लगे राज्य और बाहर के कर्मचारियों को सहयोग करने कर आग्रह करते हुए कहा कि वे खुद व्यवस्था बनायें। एक-एक दाना खरीदा जायेगा। पूरा सहयोग करें। इस स्थिति से निपट लेंगे। किसानों को लाभकारी मूल्य मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today