मुख्यमंत्री शिवराज ने नई दिल्ली में नरेन्द्र सिंह तोमर से भेंट की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में केन्द्रीय पंचायत राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भेंटकर प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि “मध्यप्रदेश में तेज़ी से गरीबों के लिए मकान बनाये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में इसके पहले 190 करोड़ रुपये जारी हुए थे और आज 1600 करोड़ रुपये रिलीज़ किये गये हैं। प्रदेश के हर गरीब का अपना एक छोटा सा आशियाना होगा। हम इस सपने को साकार करने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2022 तक हर गरीब का अपना घर होगा के लक्ष्य को हम 2022 तक पूर्ण करने के लिए संकल्पित हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today