-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश कार्यालय में झंडा वंदन
भारतीय जनता पार्टी ने मंगलबार को 41 वां स्थापना दिवस ‘सेवा ही संगठन’ की थीम पर प्रदेश के प्रत्येक मंडल में मनाया। इस दौरान स्वच्छता अभियान, मास्क वितरण एवं एक बार में उपयोग होने वाले प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प दिलाने जैसे अनेक सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रदेश के सभी बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने निवास पर पार्टी का झंडा लगाकर मिष्ठान एवं फल वितरण किया। प्रदेश के सभी जिला कार्यालयों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाजपा के गौरवशाली इतिहास व विकास यात्रा पर व्याख्यान हुए। स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकारों की उपलब्धियों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने किया प्रदेश कार्यालय में महापुरूषों के प्रतिमा में माल्यार्पण
भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रदेश कार्यालय, पं.दीनदयाल परिसर में पं.दीनदयाल उपाध्याय, श्री कुशाभाउ ठाकरे, राजमाता विजयाराजे सिंधिया सहित महापुरूषों के प्रतिमा में माल्यार्पण करने के प्रश्चात झंडावंदन किया। श्री चौहान सुमित पचौरी प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा ने भोपाल जिले के शाहपुरा मंडल में बूथ क्रमांक 273 के अध्यक्ष रूपसिंह तोमर के निवास पहुंचकर पार्टी का झंडा लगाया। इसी तरह भोपाल जिले के सभी 29 मंडलों में स्थापना दिवस मनाया गया बूथ स्तर पर मांस सैनिटाइजर स्वच्छता अभियान चलाया गया सभी कार्यकर्ताओं ने अपने निवास पर झंडा लगाकर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक महापुरुषों को याद किया। भोपाल जिले के सभी मंडलों में पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के संबोधन को सुना। मंडलों में कोरोना महामारी के चलते लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाने, सैनेटाइजकर का प्रयोग करने के लिए निवेदन किया गया। वैक्सीनेशन अभियान के तहत लोगों को जाग्रत करने का काम किया गया।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष श्री आलोक शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सवनानी, प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल, श्री राहूल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, विघायक श्री रामेश्वर शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता श्री आलोक संजर, पूर्व विधायक धु्रवनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचैरी, श्री राधवेन्द्र गौतम, श्री शैलेन्द्र शर्मा, श्री चेतनसिंह, श्री पंकज चतुवेर्दी, श्रीमती तपन तोमर, सुश्री नेहा वग्गा, श्री अनिल अग्रवाल, श्री सुनिल पाण्डे, सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्री हिरेन्द्र बहादुर सिंह, श्री अशोक सैनी, श्री राम बंसल, श्री सुरजीत सिंह चौहान,श्रीमती शशि सिन्हों, श्री किसन सुर्यवंशी, श्री सतीश विश्वकर्मा, श्री जगदीश यादव सहित मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।




Leave a Reply