मुख्यमंत्री ने कहा रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई, स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होना भी गरीबी

नीति आयोग द्वारा जारी रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान, पढ़ाई, दवाई और स्वास्थ्य सुविधा नहीं होना भी गरीबी है। यह सब होने पर जीवन सुखी होता है और सुखी रहना मन के सुख की प्राप्ति होती है। पढ़िये रिपोर्ट कि नीति आयोग के कार्यक्रम में सीएम ने और क्या कहा।

नीति आयोग द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में रिपोर्ट जारी किए जाने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें मुख्यमंत्री चौहान ने न केवल मनुष्य के सुख के बारे में बताया बल्कि प्रदेश के विकास की स्थिति को रखा। उन्होंने कहा कि गरीबी वास्तव में रोटी-कपड़ा-मकान, शिक्षा, दवाई और स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिलना है। उन्होंने कहा कि ऋषियों ने कहा मनुष्य दो चीजें चाहता है। एक वह मरना नहीं चाहता और दूसरा सुखी जीवन चाहता है। सुखी रहना मन का सुख, बुद्धि का सुख और आत्मा का सुख होना जरूरी है। अमीरी वास्तव में शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के सुख से होती है।
सिंचाई-अन्न उत्पादन में वृद्धि
सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि मध्य प्रदेश में एक समय साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता हुआ करती थी जो आज 47 लाख हेक्टेयर पहुंच गई है। वहीं, अन्न उत्पादन में भी 700 फीसदी की वृद्धि हुई है और आज पंजाब से आगे निकल गया है। सड़कें बनीं तो गरीबी कम हुई, सिंचाई साधन विकास हुआ तो गरीबी कम हुई, शिक्षा की व्यवस्था बेहतर हुई तो गरीबी कम हुई। मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय जो 11 हजार रुपए थी, आज एक लाख 40 हजार पहुंच गई है। जीडीएसपी 71 हजार करोड़ से 15 लाख करोड़ पहुंच गई है। जीडीपी में मध्य प्रदेश का देश में तीन फीसदी योगदान आज 4.8 फीसदी पहुंच गया है।
लाड़ली बहना योजना से महिला-पुरुष असमानता दूर
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना पर सवाल उठाए जा रहे हैं लेकिन ऐसी योजनाओं से महिला-पुरुष के बीच असमानता को दूर हुई हैं। स्थानीय निकाय में 50 फीसदी आरक्षण दिया है। पुलिस की भर्ती में 50 फीसदी बेटियों को रिजर्वेशन दिया। लाड़ली बहना योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी।
बजट तीन लाख 14 हजार करोड़ हुआ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा बजट अब तीन लाख 14 हजार करोड़ रुपए का कर दिया है। सड़क, पानी, बिजली, मेट्रो, एक्सप्रेस वे, सीएम राइज स्कूल सभी चीज देने का काम किया जा रहा है। धरती पर जो संसाधन खदान, खनिज हैं, उन पर सबका अधिकार है। जिनके पास ये हैं, उनसे कर लेकर जिनके पास ये नहीं हैं उनके लिए कर से जुटाई गई राशि से उन्हें सुविधाएं देने की कोशिश है। प्रदेश को टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट, घड़ियाल स्टेट, वल्चर स्टेट है और पर्यावरण को बचाने की जरूरत है। इसलिए रोजाना पेड़ लगाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today