मुख्यमंत्री द्वारा बरेला सड़क दुर्घटना पर शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर-मंडला रोड पर बरेला में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन परिवारों ने अपनों को खो दिया है, उनके प्रति गहरी संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दु:ख की इस घड़ी में संबल और दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा की है कि सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये और घायलों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today