-
दुनिया
-
Bhopal की Bank अधिकारी की यूरोप में ऊंची चढ़ाई, माउंट Elbrus पर फहराया तिरंगा
-
भोपाल के दो ज्वेलर्स ने बैंकों को गोल्ड लोन में लगाया 26 करोड़ का चूना, यूको बैंक की चार शाखा को ठगा
-
UNO के आह्वान पर JAYS ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, जल, जंगल और जमीन के प्रति जागरूक हुए आदिवासी
-
बागेश्वर सरकार की ज़िंदगी पर शोध करने पहुची न्यूजीलैंड के विश्वविद्यालय की टीम
-
Rahul Gandhi ने सीजफायर को BJP-RSS की सरेंडर की परंपरा बताया, कहा Modi करते हैं Trump की जी हुजूरी
-
मुख्यमंत्री को सूर्योदय मानवता सेवा सम्मान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राजनीति के माध्यम से समाज एवं मानवता के कल्याण के लिए उल्लेखनीय योगदान पर इस वर्ष के “सूर्योदय मानवता सेवा सम्मान” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इंदौर में आयोजित दत्त जयंती महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित समारोह में बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविंद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह भैयाजी जोशी तथा राष्ट्रसंत भय्यू महाराज ने प्रदान किया।
बिहार के राज्यपाल रामनाथ कोविद ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कर्मयोगी हैं। वे एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिये कार्य करते हैं। विकास ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सम्मान से समाज के प्रति उनकी जबावदारी और अधिक बढ गयी है। चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा समाज के सहयोग से विकास और जन-कल्याण के कार्यों की नई इबारत लिखी जा रही है। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा यात्रा का उल्लेख करते हुये कहा कि यह समाज के सहयोग का बेहतर उदाहरण है। उन्होंने कहा कि नर्मदा परिक्रमा अभियान पर्यावरण एवं नदी को संरक्षित करने का अभियान है। मुख्यमंत्री ने इस अभियान के विभिन्न आयामों की जानकारी दी और समाज का आहवान किया कि वे राज्य सरकार के जन-हितार्थ प्रयासों में आगे आकर सहयोग प्रदान करें।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने कहा की मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान अन्य राजनेताओं के लिए प्रेरणा पुंज हैं। उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। वे मानव-कल्याण के भाव से प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। वे देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में से एक हैं और इस पुरस्कार के सच्चे हकदार हैं।
केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा कि गाय, गंगा और संस्कारनिष्ठ मानव का जीवन आनंदमयी रूप से बीते, यही हमारी कामना है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को नर्मदा परिक्रमा यात्रा प्रारंभ करने के लिये बधाई दी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह कार्यवाह भैय्याजी जोशी ने कहा की सत्ता के संचालन करने वालों का जब संतों के मंच से सम्मान होता है तो समझना चाहिये के धर्म के राज्य की स्थापना हो रही है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा की मुख्यमंत्री चौहान गरीबों के मसीहा हैं। राष्ट्रसंत भय्यू महाराज ने स्वागत भाषण देते हुये सूर्योदय मानवता सेवा सम्मान पुरस्कार की जानकारी दी। उन्होंने कहा की यह सम्मान शिवराज सिंह चौहान को देकर हम स्वयं गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा चौहान मानवता के सच्चे सेवक हैं। भय्यू महाराज ने अनाथ बच्चों को पिता के रूप में अपना नाम देने सहित मानवीय कल्याण के कार्यों की विभिन्न योजनाओं को लागू करने की घोषणा की। समाज कल्याण के लिये सूर्योदय ट्रस्ट ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को 39 चलित रथ भेंट किये।
कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया, मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह, फिल्म अभिनेता विवेक ओबेराय, अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, आईडीए अध्यक्ष शंकर लालवानी सहित जन-प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। पार्श्व गायिका श्रीमती अनुराधा पौडवाल ने आभार माना।
Leave a Reply