मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष 29 को करेंगे मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 1059 मंडलों में कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कर रही है। 29 नवंबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता अलग-अलग मंडलों में पहुंचकर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश भर में प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पूरी हो चुकी हैं।

                पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी एवं वरिष्ठ नेता विजय दुबे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन कर रही है। प्रथम चरण में 29 नवंबर को प्रदेश के संगठनात्मक मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ होगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सीहोर जिले के शाहगंज मंडल एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा भोपाल के मिसरोद मंडल में प्रशिक्षण वर्ग के उदघाटन सत्र को संबोधित करेंगे।

                इसी प्रकार 29 नवंबर को पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह जबलपुर नगर के वीर सावरकर मंडल, पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री सुधीर गुप्ता शाजापुर के पनवाडी मंडल, अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य टीकमगढ़ के कुंडेश्वर मंडल, प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत मुरैना के जौरा मंडल, भोपाल सांसद सुश्री प्रज्ञा सिंह ठाकुर विदिशा नगर के वेत्रवति मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनोद गोटिया दमोह जिले के दीनदयाल मंडल, प्रदेश शासन के मंत्री श्री मोहन यादव एवं वरिष्ठ नेता श्री विजय दुबे धार के धामनोद मंडल, श्री कमल पटेल बैतूल के आमला मंडल एवं श्री बृजेन्द्रप्रताप सिंह पन्ना के अमानगंज मंडल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक छतरपुर के हरपालपुर एवं नौगांव मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। इसी प्रकार सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह शहडोल के गोहपारू मंडल, सांसद श्रीमती संध्या राय शिवपुरी के पोहरी मंडल, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन दमोह के हिंडोरिया, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी पन्ना के गुन्नौर ग्रामीण, श्री पुष्पेन्द्र पाठक बड़ामलहरा, श्री गिरीश गौतम सिंगरौली के बैढन मंडल में प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today