-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री इलाज कराने पहुंचे हमीदिया अस्पताल
यूं तो नेता, अफसर अपने या अपने परिजनों के इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में इलाज के नाम पर बचते हैं लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ के हाथ में शुक्रवार को अचानक तकलीफ हुई। वे काफिले के साथ पहुंच गए हमीदिया अस्पताल में। यहां मुख्यमंत्री का काफिला देखकर अस्पताल के चिकित्सक और अन्य स्टाफ हक्का-बक्का रह गया। ज्यादातर स्टाफ ने सोचा कि सीएम शायद निरीक्षण के लिए आए होंगे लेकिन वे सीधे चिकित्सक के पास पहुंचे। वहां उन्होंने हाथ में तकलीफ के बारे में बताया। सर्जरी की आवश्यकता बताई गई तो इसके पहले के रुटीन चेकअप किए गए।
सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आने पर सर्जरी के लिए शनिवार सुबह का समय तय हुआ। रातभर अस्पताल में बिताने की जगह वे रात को निवास पर चले गए। वहां से अस्पताल आएंगे और सर्जरी कराएंगे। सीएम के रातभर घर में बिताने की खबर पर हमीदिया अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ के चेहरे पर शुकून देखा गया।




Leave a Reply