-
दुनिया
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
आमिर, सलमान के प्लेन को उड़ाने वाली MP की पायलट संभवी पाठक महाराष्ट्र के Dy CM के साथ हादसे में मृत
-
MP नगरीय विकास विभाग दागदारः दूषित पानी से बदनाम हुआ स्वच्छ Indore तो Bhopal के स्लाटर हाउस में गौ हत्या
-
साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध विद्वान का दौरा
-
मुख्यमंत्री आज करेंगे 15 दिवसीय सम्मान अभियान का शुभारंभ
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 जनवरी 2021 को मिंटो हाल भोपाल में दोपहर 1:30 बजे महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश स्तरीय जन जागरुकता अभियान सम्मान का शुभारंभ करेंगे।अभियान के मुख्य उद्देश्य महिला अपराध के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है एवं महिला तथा बालिकाओं के लिए समाज में सम्मानजनक अनुकूल वातारण तैयार करना है। साथ ही जनमानस को कानून के विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक कर मानसिक रूप से सशक्त करना है, जिससे कि स्वयं महिलाएं ही नहीं अपितु समाज के सभी वर्ग, महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्य का निवर्हन करें। यह अभियान सभी विभागों के समन्वय से आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के दो मुख्य नारे हैं कुछ कहो कुछ करो समझदारी से एवं ‘असली हीरो । मुख्यमंत्री द्वारा अभियान के शुभारम्भ में उन नागरिकों का जिन्होंने महिला अपराध को रोकने अथवा घटित होने के उपरांत पीड़िता के समर्थन में सकारात्मक कार्य किये है ‘असली हीरो के रूप में सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में एक बालिका ‘गुड्डी का Mascot (शुभंकर) विकसित किया गया है जो न केवल अपनी सुरक्षा के लिये सजग है, अपितु दूसरों को भी सचेत करती है। मुख्यमंत्री द्वारा इस शुभंकर का अनावरण उद्घाटन कार्यक्रम में किया जाएगा साथ ही अभियान के लिये विकसित पोस्टर पुस्तिका का विमोचन एवं महिला सुरक्षा गान को लोकार्पित किया जाएगा ।गान एवं पोस्टर के सृजन में पुलिस कर्मियों के अतिरिक्त प्रदेश एवं प्रदेश के बाहर के कलाकारों का सहयोग लिया गया है। कार्यक्रम में शौर्यादल की सदस्या, स्कूल -कॉलेज के प्राचार्य, मेधावी छात्र, एन. एस. एस. , एन.सी सी के बच्चे एवं अशासकीय संगठन के सदस्य भी रहेंगे। भारतीय ऑलंपियन निशानेबाज श्री मनु भाकर एवं अभिनेता श्री अक्षय कुमार का वीडियो प्रजेन्टेशन भी रहेगा। कार्यक्रम का वेब लिंक webcast.gov.in/mp/cmevents है , इस लिंक द्वारा यह उद्घाटन कार्यक्रम नागरिकों द्वारा देखा जा सकता है।
इस 15 दिवसीय अभियान के दौरान निबंध, चित्रकला, वाद विवाद प्रतियोगिता के साथ ही वेबिनार, दूरदर्शन, एफ.एम. एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सायबर अपराध से सुरक्षा के लिये जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा। 26 जनवारी को ग्राम सभा में महिला सुरक्षा गान का गायन किया जाएगा। अभियान में सभी संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया जाएगा।




Leave a Reply