-
दुनिया
-
US-INDIA ट्रेड डील के खिलाफ MODI पर जमकर बरसे RAHUL, बताया EPSTEIN फाइलों की धमकियों का दबाव
-
अकेले रहने वाले बुजुर्गों को टारगेट कर रहे Cyber ठग, Gwalior में 90 साल Couple शिकार
-
Indian क्रिकेट के सूरमाओं का सरेंडर, Super 8 के पहले मैच में करारी हार
-
अमेरिकी TRADE DEAL के खिलाफ INC आंदोलन की तैयारी, RAHUL GANDHI व खड़गे की उपस्थिति में BHOPAL में पहला किसान सम्मेलन
-
फिर Political माहौल की गर्मा गरमी के बीच बेतुका फैसला, MP कांग्रेस के प्रवक्ताओं की छुट्टी
-
मुख्यमंत्री असंवेदनशील और असहिष्णु हो गए हैं: अजय सिंह
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर असंवेदनशील और असहिष्णु होने का आरोप लगाते हुए कहा कि घर में जवान बेटे मौत हुई है उसके पिता को बुलाकर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए उन्होंने भरे मंच पर उसका तमाशा बना दिया. उन्होंने कहा कि उसे भी जबरन भाजपा नेताओ के जरिये बुलवाया गया. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 1 लाख 62 हजार करोड़ के कर्ज में डूबे प्रदेश को अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए जो करोड़ों रुपये खर्च किये है इसकी वसूली मुख्यमंत्री से या उनकी पार्टी से हो.
नेता प्रतिपक्ष श्री अजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पर किसानो कि राजनीति करने और लाशों पर राजनीतिक रोटी न सेंकने कि नसीहत देने वाले मुख्यमंत्री ने स्वयं क्या किया. उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार पूरी तरह असंवेदनशील है. उनकी एक मंत्री जो मंदसौर कि प्रभारी भी है, कहती है कि मैं पीड़ित किसान परिवार से मिलने नहीं जाउँगी. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसानो के नाम पर भोपाल में उपवास के बहाने जो भौंडा प्रदर्शन मुख्यमंत्री ने किया है वह उनकी 5 स्टार सोच को बताता है. कहने को वो भरी बरसात में रात भर उपवास स्थल पर रहे लेकिन उनकी इस आत्म प्रवंचना पर जनता कि गाढ़ी कमाई का पैसा सरकारी खजाने से जो खर्च किया गया है उसका उनके पास क्या जवाब है. सिर्फ 28 घंटे के लिए उन्होंने 5 करोड़ रुपए से अधिक फूंक दिए. सरकारी खर्च से बने उस पूरे पंडाल और व्यवस्था का उपयोग वे राजनीतिक कर रहे थे. वहां किसानो के नाम पर भाजपा नेताओ और कार्यकर्त्ताओं का जमावड़ा था. वहां से वे कांग्रेस पार्टी के खिलाफ़ राजनीतिक भाषणबाजी रहे थे. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए जो नौटंकी कि है उसकी वसूली उनसे होना चाहिए. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 1 लाख 62 हजार करोड़ के कर्ज में डूबे प्रदेश को मुख्यमंत्री ने अपनी इस राजनीतिक नौटंकी पर 5 करोड़ से भी अधिक का चूना लगाया.




Leave a Reply