मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें कमलनाथ : डॉ‍. केसवानी

मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ के सरकार बनाने के दावे के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी ने जाेरदार जवाबी हमला किया है। डॉ. केसवानी ने कहा कि कमलनाथ अपनी सरकार को तो संभाल नहीं पाए। अब मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखते हुए सरकार बनाने की बात कर रहे हैं। सरकार बनाने के लिए विधायकों की भी सुनना पड़ती है।

कमलनाथ के सीएम बनने के बाद उनका अहंकार सांतवे आसमान पर था। इसी कारण उनकी सरकार गिर गई। उनका दोबारा सीएम बन पाना उतना ही मुश्किल है, जैसे काठ की हांडी में दूसरी बार खाना पकाना। गौरतलब है कि पूर्व सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को नसीहत दी है कि चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराएं, क्योंकि कांग्रेस 15 महीने बाद फिर से सरकार बनाने जा रही है। डॉ. केसवानी ने नाथ के इसी दावे पर पलटवार किया है। 
कई बार फेल हो चुका दावा :डॉ. केसवानी ने कहा कि कमलनाथ इससे पहले भी कई बार सरकार बनाने की बात कह चुके हैं। उनके यह सारे दावे केवल कार्यकर्ताओं को बांधने के लिए हैं। लेकिन हर बार कार्यकर्ताओं को निराशा ही हाथ लगी है। क्योंकि सरकार गिरने के बाद 28 जगह होने वाले उपचुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि कांग्रेस जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाएगी और इसके बाद उन्होंने कहा था कि 15 अगस्त 2020 को वे फिर से सीएम बनने वाले हैं लेकिन दोनों बार उनका दावा फेल साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today