मीडिया हाउस के किशोर वाधवानी के बाद कृपलानी पर एफआईआर

मध्यप्रदेश के एक और मीडिया समूह अनादि टीवी के मालिक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है। यह एफआईआर छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में दर्ज हुई है। हाल ही में मप्र के मीडिया समूह दबंग दुनिया के मालिक व गुटखा किंग किशोर वाधवानी पर एफआईआर हुई थी जिन्हें मुंबई में गिरफ्तार किया जा चुका है।

छत्तीसगढ में भोपाल के अनादि टीवी के संचालक ओपी कृपलानी उनकी पत्नी जया कृपलानी और उनके पार्टनर धनश्याम पंजवानी के खिलाफ 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी को लेकर दर्ज कराई गई है। छतीसगढ़ में चैनल चलवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी का आरोप रिपोर्ट कर्ता ने लगाए है। कृपलानी दंपति ऐसे दूसरे मीडिया संचालक है जिन पर आपराधिक आरोप लगे हैं । इससे पहले दंबग दुनिया समाचार पत्र के मालिक और गुटखा किंग किशोर बाधवानी पर आपराधिक मामले दर्ज कराए गए थे। उनके खिलाफ गुटखा तस्करी का आरोप भी लगा और वे लंबे समय तक फरार रहने के बाद कल मुंबई में पकड़े गए और लॉकअप में है। कृपलानी और बाधवानी में गजब की साम्यता यह है कि दोनो निजी संबंधो में शहद से भी मीठे है। दोनो आध्यात्मिक गुरुओं से जुड़े है ।कृपलानी पर आशाराम बापू की कृपा बरसती है तो बाधवानी राधे मां की भक्ति में लीन होने का दिखावा करते हैं । दोनो अपने अन्यान्य धंधों के साथ अख़बार और चैनल चलाने का हुनर रखते हैं ताकि नेताओं अफसरों का हाजिरी लगवा सकें ताकि उनके काले पीले धंधों में पर्दा पड़ा रहे । वे कानून को इन सम्बन्धों की आड़ में चकमा देते रहें। अपने इस मकसद में वे कामयाब भी है लेकिन इस खेल में मीडिया की जो कुगत ऎसे मालिकान कर रहें हैं उसकी भरपाई पत्रकारों की आने वाली कई नश्ले भी नहीं कर पाएगी। दुर्भाग्य यह है कि पत्रकारिता इन्हीं की तिजोरियों में कैद हो गई है और इनके चंगुल से अब उसे छुड़ाया नहीं जा सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today