मासूम अखिलेश को आरबीएसके टीम ने ह्रदय रोग से दिलाई मुक्ति

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से अनूपपुर जिले के ग्राम बेलगांव के नन्हें बालक अखिलेश को नया जीवन मिला है। अखिलेश की मां मजदूरी एवं पिता  खेती का काम करते हैं। करीब एक साल पहले बेलगांव के आँगनबाडी केन्द्र में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के स्वास्थ्य निरीक्षण शिविर में परीक्षण के दौरान चिकित्सक डॉ. के.पी. सिंह ने पाया कि अखिलेश हृदय की बीमारी से पीड़ित है।

परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने और जागरूकता के अभाव में मासूम अखिलेश के माता-पिता डाक्टर की सलाह के बावजूद उसे अस्पताल ले जाने को तैयार नहीं थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. श्रीवास्तव के निर्देश पर आर.बी.एस.के. टीम के जिला समन्वयक जतिन भट्ट ने बच्चे के परिवार से मिलकर बीमारी की गंभीरता के बारे में बहुत समझाया। उन्होंने परिवार को बताया कि मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना में एल.बी.एस. हॉस्पिटल, भोपाल में अखिलेश का निःशुल्क ऑपरेशन करवाया जायेगा। इसमें बच्चे को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ्य हो जायेगा।

अखिलेश के पिता समझाइश के बाद बीमारी की गंभीरता को समझते हुए उसे इलाज के लिये एल.बी.एस. हॉस्पिटल भोपाल लेकर आये, वहाँ निःशुल्क ऑपरेशन के बाद बच्चा स्वस्थ्य होकर घर लौट गया। ऑपरेशन से मासूम अखिलेश का भविष्य उज्जवल एवं सुरक्षित हो गया है। अब परिवार खुश है, निश्चिंत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Khabar News | MP Breaking News | MP Khel Samachar | Latest News in Hindi Bhopal | Bhopal News In Hindi | Bhopal News Headlines | Bhopal Breaking News | Bhopal Khel Samachar | MP News Today